गाजा पर फिर से हमास राज, आधी पट्टी पर जमा चुका कंट्रोल, ट्रंप के पीस प्लान ने बांध दिए इजरायली सेना के हाथ

Updated on 22-11-2025 12:48 PM
तेल अवीव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस ग्लान के तहत जब 9 अक्टूबर को इजरायल और हमास युद्धविराम पर तैयार हुए, तो इसे मध्य पूर्व में बड़ी उम्मीद के साथ देखा गया। हालांकि, अब 6 सप्ताह के बाद ही इस पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ट्रंप के 20 सूत्रीय एजेंडे के तहत हमास को अपने हथियार छोड़ने थे, लेकिन असलियत में हमास एक बार फिर मजबूत हो रहा है और गाजा पर नियंत्रण बढ़ा रहा है। हमास के मजबूत होने के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना ही है, जिसने इजरायली रक्षा बल (IDF) के हाथ बांध दिए हैं।

इजरायली सेना के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल नदाव शोशानी ने शुक्रवार को कहा कि हमास सीजफायर समझौते के हिसाब से हथियार छोड़ने के लिए तैयार है, लेकिन असल में हमास हथियार नहीं छोड़ रहा है। वह अपना नियंत्रण फिर से बढ़ा रहा है। कर्नल शोशानी गाजा में IDF के 252वें डिवीजन के बेस पर विदेशी संवाददाताओं से बात कर रहे थे। यह बेस कथित पीली रेखा (Yellow Line) से 200 मीटर दूरी पर है। यह रेखा गाजा का दो हिस्से में बंटवारा करती है। गाजा पट्टी के 47% प्रतिशत हिस्सा पर हमास का कब्जा है, जबकि 53% पर इजरायल का नियंत्रण है।

दुश्मनों का सफाया कर रहा हमास

इजरायली सेना इस कथित लाइन के आगे नहीं जाती है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीस प्लान के पहले चरण को लागू करने के तहत है। IDF के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि हमास के लड़ाके रोज सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। गाजा शहर के अंदर से कभी-कभी गोलियों की आवाज आती है। शोशानी का मानना है कि हमास गाजा सिटी में अपने दुश्मनों का सफाया कर रहा है।

हमास का हथियार छोड़ने से इनकार

20 पॉइंट प्लान में हमास के हथियार खत्म करने और गाजा में शासन करने वाली ताकत के रूप में उसके वजूद को खत्म करने की योजना है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय बल तैनात करने की बात हो रही है, लेकिन असलियत इससे बहुत अलग है। हमास ने साफ कर दिया है कि वह गाजा के हथियार खत्म करने या फिलिस्तीनी लोगों के विरोध करने के अधिकार को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी शर्त को नहीं मानेगा। ऐसे में क्या कोई ऐसा बल बल तैनात होगा और जबर्दस्ती हथियार छीनने की कोशिश करेगा? क्या होगा जब इस्लामिक आतंकवादी संगठन जवाबी फायरिंग शुरू कर देगा?

ट्रंप के प्लान से बंधा इजरायल

असलियत यही है कि कोई इस बात पर यकीन नहीं करता कि हमास हथियार छोड़ेगा। लेकिन इजरायल के पास 20-पॉइंट प्लान के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है, क्योंकि अमेरिका का ट्रंप प्रशासन इस पर यकीन करता है। बंधक अब आजाद हैं और हमास का गाजा के आधे हिस्से पर कब्जा है। इजरायल अब दो काम ही कर सकता है। वह अभी या भविष्य में गाजा पर कब्जा करने और वहां हमास को खत्म करने का वादा करे या फिर हमास एक संगठित, हथियारबंद और असरदार राजनीतिक-ताकत के रूप में बना रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.