गुरुकुल के छात्रों ने मनाया भारतीय भाषा उत्सव

Updated on 03-12-2025 05:53 PM
कवर्धा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा भारतीय भाषाओं के महत्व से विद्यार्थियों को परिचित कराने के लिए 14 दिसंबर तक भारतीय भाषा उत्सव 2025 पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीबीएसई मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा उत्सव 2025 का विशेष आयोजन प्रातः कालीन सभा में किया गया। 

प्राचार्य मनोज राय एवं प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं ने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर विद्यालय परिवार के सर्वांमुखी विकास के लिए आशीर्वाद की कामना की। मीडिया प्रभारी शिक्षक डॉ विजय कुमार शाही ने बताया कि भाषायी दृष्टि से समृद्ध एशिया महादेश के विशिष्ट देश भारत की भाषायी विविधता के महत्व को विद्यार्थियों से अवगत कराने के लिए आयोजित इस सभा में नवीं की छात्रा श्रेया मारकंडे ने भारतीय भाषा पर आधारित आज के शुभ विचार को व्यक्त किया। सौम्या बंजारे ने अपने भारतीय भाषा से संबंधित आलेख के द्वारा भारतीय भाषा की समृद्धि को रेखांकित किया।

छात्रा डुवीशा गढ़ेवाल ने भारतीय भाषा से संबंधित प्रश्नोत्तरी के द्वारा सभी के सामान्य ज्ञान में वृद्धि की। कक्षा पांचवी के छात्राओं ने 'हमारी भाषा हिंदी भाषा के मधुर गीत पर नयनाभिराम नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। इस पखवाड़े में प्रतिदिन भारतीय भाषाओं से संबंधित प्रस्तुति तथा हिंदी लघु नाटिका की प्रस्तुति की जाएगी। प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में भाषा को अस्मिता की पहचान के रूप में रेखांकित करते हुए कहा कि भाषायी विविधता वाले देश में सभी भाषाएं अपनी पहचान बनाई हुई हैं, जो हमारी विशिष्टता है। मंच संचालन कक्ष 9वीं की छात्राएँ अनन्या राय तथा आयुषी तंबोली ने किया। उत्सव के आयोजन में शिक्षिका विद्या बंजारे, भारती गोस्वामी तथा शिक्षक डॉ विजय कुमार शाही ने विशेष भूमिका निभाई। संस्था के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारीगण ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को भारतीय भाषा उत्सव की शुभकामनाएं प्रदान कीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.