MP में अतिथि विद्वानों ने बनाई ‘विद्वान जनता पार्टी’:बोले- मंत्री ने दिया था चैलेंज

Updated on 19-09-2026 12:19 PM
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने उन्हें चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया था। इसके बाद उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी शुरू की है।

VJP की ओर से जारी पोस्टर में शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र का भी जिक्र है। इसमें लिखा है- ‘आने वाले समय में शुजालपुर से चुनाव मैदान में उतर सकता है।’ इंदर सिंह परमार शुजालपुर से विधायक हैं।

पोस्टर में लिखा- मंत्री के चैलेंज को स्वीकार किया VJP के पोस्टर में भाजपा का कमल भी लगाया गया है। इसमें लिखा है- ‘अतिथि विद्वानों के हित के लिए माननीय उच्च शिक्षा मंत्री के चैलेंज को स्वीकार करते हुए विद्वान जनता पार्टी (VJP) चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार है।’

पोस्टर में अतिथि विद्वानों का सम्मान, नियमितीकरण की गारंटी, सुरक्षित भविष्य और शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव को पार्टी के प्रमुख मुद्दे बताया गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि VJP का औपचारिक पंजीयन हुआ है या नहीं और आगामी चुनाव में पार्टी किस स्तर पर चुनाव लड़ेगी।

मंत्री से बातचीत के बाद लिया राजनीतिक फैसला

अतिथि विद्वान पिछले दिनों नियमितीकरण और नौकरी में स्थायित्व की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के भोपाल स्थित बंगले के बाहर धरने पर बैठे थे। बुधवार को मंत्री ने चार प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। अतिथि विद्वानों ने मांग रखी थी कि जब तक उनके नियमितीकरण और स्थायित्व के लिए नीति नहीं बनती, तब तक फॉलन आउट प्रक्रिया रोक दी जाए।

मंत्री के बयान को चुनावी चुनौती के तौर पर लिया

अतिथि विद्वान डॉ. राकेश कुमार सिंह के मुताबिक, मंत्री ने फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने से इनकार किया। इसके बाद बातचीत के दौरान मंत्री की कथित टिप्पणी को अतिथि विद्वानों ने चुनावी चुनौती के तौर पर लिया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्हें राजनीति में आने और चुनाव लड़ने की बात कही गई। इसके बाद अतिथि विद्वानों ने आंदोलन को राजनीतिक मंच देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए VJP बनाने का ऐलान कर दिया।

फॉलन आउट रोकने की मांग पर आंदोलन

अतिथि विद्वानों के विरोध का सबसे बड़ा मुद्दा फॉलन आउट है। नियमित प्राध्यापक की नियुक्ति या स्थानांतरण होने पर संबंधित कॉलेज में पहले से पढ़ा रहे अतिथि विद्वान की सेवा समाप्त हो जाती है। अतिथि विद्वान इसी व्यवस्था को रोकने की मांग कर रहे हैं।

उनकी दो प्रमुख मांगें हैं- नियमितीकरण और स्थायित्व के लिए समयबद्ध नीति बनाई जाए और जब तक यह नीति लागू नहीं होती, तब तक फॉलन आउट प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। हालिया प्रदर्शन के दौरान करीब 200 अतिथि विद्वानों के शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोककर भी यही मांग रखे जाने की रिपोर्ट सामने आई थी।

2023 में शिवराज ने दिया था आश्वासन

अतिथि विद्वान अपने आंदोलन के दौरान 11 सितंबर 2023 के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आश्वासन का हवाला दे रहे हैं। उनका कहना है कि उस समय फॉलन आउट रोकने और भविष्य सुरक्षित करने की बात कही गई थी। वे 10 जुलाई 2026 को भोपाल के रविंद्र भवन में हुए सम्मेलन का भी हवाला दे रहे हैं।

सीएम ने भी नई नीति का दिया आश्वासन

उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की मौजूदगी में नियमितीकरण और स्थायित्व के लिए नीति बनाने का आश्वासन दिया गया था। 28 अगस्त को उज्जैन में मुख्यमंत्री आवास पर अतिथि विद्वान महिलाओं द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर भी नीति बनने तक फॉलन आउट रोकने की मांग किए जाने का दावा किया गया था।

दिल्ली में भी बनी थी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 2026 में एक राजनीतिक-सटायरिक आंदोलन के तौर पर चर्चा में आई। इसके संस्थापक अभिजीत दीपके हैं। पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया था।

CJP का नाम एक अदालती टिप्पणी के बाद चर्चा में आया। इसके बाद आंदोलन से जुड़े लोगों ने ‘कॉकरोच’ शब्द को ही पार्टी के नाम के तौर पर अपनाया और इसे अपनी व्यंग्यात्मक राजनीतिक पहचान बनाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह की…
Advt.