जीएसटी कलेक्शन की रफ्तार 3 साल में सबसे कम, देखें आंकड़ा
Updated on
02-10-2024 01:44 PM
नई दिल्ली: सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 6.5% बढ़कर 1,73,240 करोड़ रुपये रहा। बीते महीने जीएसटी कलेक्शन की बढ़ोतरी की रफ्तार तीन साल में सबसे कम रही। इस बार इसमें सुस्ती की सबसे बड़ी वजह घरेलू स्रोत रहे क्योंकि आयात सहित इंटिग्रेटेड जीएसटी में सितंबर में 8.8% की वृद्धि दर्ज की। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सेंट्रल जीएसटी कलेक्शन 5.4% बढ़कर 31,422 करोड़ रुपये रहा जबकि स्टेट जीएसटी कलेक्शन में 4.3% की बढ़ोतरी हुई। कलेक्शन ग्रोथ में सुस्ती की एक वजह देश के कई हिस्सों में आई बाढ़ हो सकती है।
मजबूत मॉनसून ने कई राज्यों में सामान्य जीवन को प्रभावित किया। उदाहरण के लिए, आंध्र प्रदेश में 4% की गिरावट देखी गई। राज्य में कई जिले बाढ़ की चपेट में रहे। इसी तरह गुजरात में जीएसटी कलेक्शन में कोई बदलाव नहीं हुआ। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर ने जीएसटी कलेक्शन में 33% गिरावट देखने को मिली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और नागालैंड भी घाटे में रहे। इसके उलट हरियाणा (24%) और दिल्ली (20%) विकास चार्ट में सबसे ऊपर रहे।
क्या कहते हैं जानकार
हालांकि टैक्स के जानकार और इंडस्ट्री सामान्य मॉनसून के कारण अच्छी त्योहारी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। डेलोइट के पार्टनर एमएस मणि ने कहा ने कहा कि सितंबर के लिए जीएसटी रेवेन्यू थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। ये संग्रह अगस्त में आपूर्ति से संबंधित हैं क्योंकि इस महीने त्योहारी सीजन की शुरुआत होती है। इस कारण परिणामस्वरूप रेवेन्यू में वृद्धि होती है। त्योहारी सीजन के आने वाले महीनों के लिए जीएसटी कलेक्शन पर उत्सुकता से नजर रखी जाएगी क्योंकि वे आर्थिक विकास का भी एक संकेत हैं। कई बड़े राज्यों में जीएसटी रेवेन्यू एकल अंक की बढ़ोतरी हुई है और उम्मीद है कि आने वाले महीनों में ठीक हो जाएगी।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…