महंगी हो गईं हरी सब्जियां, अब तो चटनी बनाना भी भारी पड़ रहा

Updated on 22-09-2024 12:31 PM
 जबलपुर । बेकाबू होती महंगाई में लगातार बढ़ते अनाज के दाम के बीच अब सब्जियां भी झटका दे रही है। गत कुछ दिनों में बाजार में सब्जियों के मूल्य में वृद्धि हुई है। महंगाई की मार से गरीब के थाली से हरी सब्जी का निवाला बाहर हो गया है।

अब तो टमाटर-मिर्च की चटनी बनाना भी भारी पड़ रहा है। लहसुन के मूल्य ने पहले ही उपभोक्ता का चेहरा सफेद किया हुआ है। चटनी में उपयोग की जाने वाली अन्य सब्जियों के मूल्य में भी तेजी आई है।


प्याज पहले ही अपनी कीमत की सीमा लांघ चुका था। अब आलू भी प्याज के रास्ते की ओर चलने आगे बढ़ रहा है। शिमला मिर्च, फ्रांसबीन जैसी सब्जियों के दाम तो फल पर भी भारी पड़ रहे है।


एक महीने में दो गुना हो गए दाम


  • मौसम और महंगाई की मार ने एक आम आदमी की थाली से सब्जियां गायब ही कर दी हैं। अभी राहत की उम्मीद भी नहीं है।
  • एक माह पूर्व तक टमाटर, आलू, प्याज सामान्य दर पर थे। टमाटर को 20 से 30 रुपये किलोग्राम के मूल्य पर उपलब्ध था।
  • प्याज 40 रुपये से नीचे था। लौकी, गिलकी 15 से 25 रुपये किलो मिल रही थी। 10 रुपये में 10 वाला नींबू ढूंढे नहीं मिल रहा।
  • पत्ता गोभी, भिंडी, बरबटी भी 25 से 30 रुपये की दर से बिक रही थी। सभी सब्जियों के मूल्य अब लगभग दो गुने हो चुके हैं।
  • सबसे अधिक मूल्य वृद्धि अदरक, लहसुन, हरी धनिया में हुई। बाजार से घर के सामने ठेले तक आने में सब्जियों और महंगी हो रही।

सब्जियों का मूल्य प्रति किलो में

  • आलू: 30 से 50 रुपए
  • प्याज: 40 से 60 रुपए
  • टमाटर: 25 से 50 रुपए
  • धनिया: 200 से 400 रुपए
  • मिर्च: 60 से 120 रुपए
  • लहसुन: 300 से 400 रुपए
  • अदरक: 100 से 150 रुपए
  • शिमला मिर्च: 70 से 80 रुपए
  • फ्रांसबीन: 100 से 120 रुपए
  • पत्ता गोभी: 40 से 60 रुपए
  • फूल गोभी: 30 से 50 रुपए
  • खीरा: 25 से 40 रुपए
  • लौकी: 20 से 40 रुपए
  • तुरई: 40 से 50 रुपए
  • अरवी: 50 से 80 रुपए
  • करेला: 35 से 50 रुपए
  • तोरई: 20 से 50 रुपए

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.