
सारंगढ़-बिलाईगढ़। युवा कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर अमृत साहू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
अमृत साहू ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी मोनिका भंडारी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला प्रभारी विराज चंद्राकर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़ शुभम वाजपेई सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।इसके साथ ही उन्होंने बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन एवं मंडल अध्यक्ष भगवानु जायसवाल का भी आभार जताया।
अमृत साहू ने कहा कि युवा कांग्रेस ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।