बस्तर ऑलंपिक के जोन स्तरीय कार्यक्रम का छिंदगढ़ में भव्य शुभारंभ

Updated on 06-11-2025 01:18 PM

सुकमा। कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में छिंदगढ़ विकासखंड में बस्तर ऑलंपिक के जोन स्तरीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित  दीपिका सोरी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

हर खिलाड़ी को खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का प्रारंभ बालिका दौड़ एवं 200 मीटर रेस से हुआ, जिसका शुभारंभ  सोरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की तालियों से पूरा मैदान गूंज उठा।

बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता जोन स्तर में 8 नवंबर तक चलेगा। प्रशासन द्वारा बस्तर अंचल के ग्रामीण युवाओं को खेल के माध्यम से एकजुट कर उन्हें प्रोत्साहित करने का यह सराहनीय प्रयास जनमानस में उत्साह का संचार कर रहा है।

कार्यक्रम ने छिंदगढ़ में न केवल खेल की भावना को प्रज्वलित किया, बल्कि शासन-प्रशासन की खेल प्रतिभा संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर एसडीएम विजय प्रताप खेस, जनपद सीईओ  ओ.के. गुप्ता, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.