श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 421 में प्रकाश पर्व के अवसर पर भव्य समारोह

Updated on 25-08-2025 02:19 PM

रायपुर। गुरुद्वारा गोविंद नगर रायपुर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 421 में प्रकाश पर्व के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दरबार साहब के भाई कुलदीप सिंह जी और पटना साहिब वाले भाई सरबजीत सिंह जी कीर्तन से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम की कमान भाई हरविंदर सिंह जी हजूरी रागी जथा गुरुद्वारा गोविंद नगर, ज्ञानी अमर सिंह जी ग्रंथि गुरुद्वारा गोविंद ने संभाली और भाई हरमिंदर सिंह जी ग्रंथि गुरुद्वारा गोविंद नगर ने आज के प्रकाश पर्व के अवसर पर सरबत के भले की अरदास की।

इस अवसर पर सिख समाज के स्त्री पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग गुरु घर का आशीर्वाद लेने बड़े ही उत्साह के साथ पहुंचे। सभी ने शबद कीर्तन कथा सुनकर और अरदास में भाग लेकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की नई पहल : गुरु पर्व के अवसर पर साइबर क्राइम जागरूकता अभियान छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने गुरुद्वारा पहुंचे स्त्री पुरुष और बुजुर्गों को आज के वर्तमान माहौल के तहत देश में साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं और ऑनलाइन ठगों द्वारा की जाने वाली ठगी से बचने और बचाने के उद्देश्य से पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया और सतर्क रहने की अपील की। इस अभियान की संगत ने तारीफ की और कहा कि यह पंपलेट एक सुरक्षा कवच का काम करेगा। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा और अन्य सदस्यों ने इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई पहल की : 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सिख समाज साइबर क्राइम जागरूकता अभियान स्कूलों के माध्यम से लगातार चला रहा है, इस बार छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने साइबर क्राइम जागरूकता अभियान को गुरुद्वारे में  सिक्ख संगत को सतर्क करने के उद्देश्य से शुरू किया है |

कार्यक्रम में उपस्थित

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह भाटिया, स्वर्ण सिंह चावला, गुरमीत सिंह छाबड़ा, गुरमीत सिंह टोनी, स्वर्ण पाल सिंह चावला, परमजीत सिंह सलूजा, बलविंदर सिंह कलसी, सतपाल सिंह खनूजा, बलजीत सिंह भाटिया, रणवीर सिंह चावला सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.