Govinda अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, हंसते-मुस्कुराते हुए बताया क्या हुआ था, डॉक्टर ने दी हैं दवाइयां

Updated on 12-11-2025 04:41 PM
एक्टर गोविंदा के फैंस के लिए राहत की खबर है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और ठीक हैं। गोविंदा ने खुद बताया कि उनके साथ क्या हुआ था और अब कैसी सेहत है। एक्टर को 12 नवंबर की देर रात मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गोविंदा के दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने बताया कि गोविंदा देर रात 12 बजे घर पर बेहोश हो गए थे। उन्हें चक्कर आ रहे थे। फिर रात को ही एक रात उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

ललित बिंदल ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया था कि गोविंदा को इमरजेंसी वार्ड से रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। डिस्चार्ज की जानकारी नहीं है क्योंकि अभी डॉक्टर्स गोविंदा की रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। और अब गोविंदा को डिस्चार्ज कर दिया गया है। गोविंदा खुद मीडिया के सामने आए और अपना हेल्थ अपडेट दिया।

गोविंदा ने बताया क्यों हुए बेहोश और क्यों आए चक्कर

गोविंदा ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'ज्यादा हार्ड वर्क हो गया। वर्कआउट ज्यादा कर लिया था, इसलिए ऐसा हुआ। जो लोग प्राणायाम करते हैं, योग करते हैं, वो ज्यादा बेहतर हैं। डॉक्टरों ने दवाइयां दी हैं, वो लेनी हैं।'गोविंदा ने आगे कहा, 'मैं अपनी पर्सनैलिटी ट्रांसफॉर्म करने पर ध्यान दे रहा हूं। उसी में लगा हूं। जो यंगस्टर्स हैं, उनके लिए मैसेज है- योग, प्राणायाम पर ज्यादा ध्यान दीजिए।'

यह बोले गोविंदा के मैनेजर

वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया को बताया कि एक्टर को न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाने की सलाह दी गई है। उनके सिर में तेज दर्द था। डॉक्टरों ने उनके कई टेस्ट करवाए थे और लगातार निगरानी में रखा। वहीं, दोस्त ललित बिंदल ने बताया कि जिस वक्त रात को गोविंदा बेहोश हुए, तब सुनीता और बेटी टीना घर पर नहीं थीं। जहां सुनीता एक शादी में शामिल होने मुंबई से बाहर गई थीं, वहीं टीना आहूजा चंडीगढ़ में थीं। अब टीना जहां शाम तक वापस पहुंच जाएंगी, वहीं सुनीता वापस लौट आई हैं।

धर्मेंद्र के बारे में यह बोले गोविंदा

वहीं, धर्मेंद्र के बारे में पूछे जाने पर गोविंदा ने कहा, ' वो महान एक्टर हैं। मैं उनको प्रणाम करता हूं। ऊपरवाले ने एक ऐसी पर्सनैलिटी, एक ऐसी शख्सियत की है देश में, हम सब पंजाबी हैं। पूरी दुनिया में जहां-जहां हैं, खुशी होती है। वो जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।' मालूम हो कि दो दिन पहले ही गोविंदा देर रात धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। धर्मेंद्र वहां 10 नवंबर से भर्ती थे, और उन्हें भी 12 नवंबर की सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर प्राइवेसी की अपील की और कहा कि धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही होगा। साथ ही सभी से अपील कि वो किसी भी तरह की अफवाह या अटकलों पर ध्यान न दें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.