
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने 16 अगस्त को राजभवन में नागालैण्ड के राज्यपाल ला. गणेशन अय्यर को श्रद्धांजलि अर्पित की। गणेशन का विगत दिवस निधन हो गया था।
राज्यपाल डेका ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि गणेशन ने मणिपुर, पश्चिम बंगाल और नागालैंड के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। ला. गणेशन का राजनीतिक जीवन केवल पदों तक सीमित नहीं था, बल्कि यह सेवा, ईमानदारी और राष्ट्रहित के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक था। वे जनसंपर्क में सहज, व्यवहार में विनम्र और निर्णयों में दृढ़ थे। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखा। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।