लोन ऐप्स पर शिकंजे की तैयारी में सरकार, आम आदमी को होगा सीधा फायदा, जानिए डिटेल
Updated on
06-06-2025 02:37 PM
नई दिल्ली: केंद्र सरकार जल्द ही ऐसा बिल ला सकती है जिससे उन कर्ज देने वाली गतिविधियों पर रोक लगेगी, जिन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) या किसी दूसरी अधिकृत संस्था ने मंजूरी नहीं दी हो। इसका मकसद धोखाधड़ी को रोकना है। हालांकि, यह रिश्तेदारों के बीच आपसी कर्ज पर लागू नहीं होगा। यह बिल संसद के आगामी मॉनसून सत्र (21 जुलाई से 12 अगस्त) में पेश हो सकता सरकार है।
एक अधिकारी ने बताया कि 'बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड लेंडिंग एक्टिविटीज (BULA) बिल' पर लोगों की राय मिल चुकी है। कानून मंत्रालय के साथ आखिरी सलाह-मशविरा चल रहा है। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इसे बीमा संशोधन बिल से भी ज्यादा अहमियत दी जा सकती है, क्योंकि इसे चलन में लाने से आम आदमी को सीधा फायदा होगा। बीमा संशोधन बिल बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा मौजूदा 74% से बढ़ाकर 100% करने की बात करता है।
डिजिटल लोन ऐप्स
इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये बिल कई डिजिटल लोन ऐप्स पर लगाम लगाने के लिए बनाया जा रहा है। इन ऐप्स के खिलाफ अनरेगुलेटेड लोन देने और जबरदस्ती पैसे वसूलने की कई शिकायतें मिल रही हैं। 2019 में बने बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम्स बिल के साथ, ये नया बिल देश में लोन देने और पैसे जमा करने के काम को मजबूत और व्यवस्थित करेगा। इससे बिना रजिस्ट्रेशन वाली कंपनियों पर लगाम लगेगी और खामियां भी दूर होंगी।
अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम बिल के तहत, सेंट्रल रजिस्ट्री ऑफ सिक्योरिटाइजेशन असेट रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटी इंटरेस्ट ऑफ इंडिया (CERSAL) को देश में पैसे जमा करने वालों का एक केंद्रीय डेटाबेस बनाना और उसका रखरखाव करना होगा। पिछले साल, सरकार ने संसद को बताया था कि गूगल ने सितंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच अपने प्ले स्टोर से 2200 से ज्यादा फर्जी लोन ऐप्स हटा दिए थे।
सख्ती से होगा लागू
एक दूसरे अफसर ने बताया कि डिजिटल लेंडर्स ने कुछ चिंताएं जरूर जाहिर की थीं, लेकिन उनका समाधान भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा, जब तक वे किसी रेगुलेटेड एंटिटी, जैसे नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी या स्टेट मनी लेंडर्स एक्ट के तहत रेगुलेटेड कंपनी के साथ पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो ये प्रस्तावित बिल का उल्लंघन नहीं है। सरकार ने पहले फरवरी 2025 तक राय मांगी थी। कुछ राज्यों में भी इस प्रस्तावित बिल के साथ अपने कानून को मिलाया जाएगा ताकि इसे सख्ती से लागू किया जा सके।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…