शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद का किया जाएगा कायाकल्प

Updated on 08-08-2024 12:53 PM

धमतरी। कुरूद स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का कायाकल्प किया जाएगा। इसके मद्देनजर कलेक्टर नम्रता गांधी ने स्कूल भवन और परिसर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि स्वयंसेवी संस्था रायपुर कैपिटल राउंड टेबल 241 द्वारा स्कूल मरम्मत एवं रिनोवेशन का कार्य करेगी। इसके लिए उन्होंने कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग को स्कूल भवन का मुआयना कर प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने उन्होंने कहा कि शाला भवन को सुसज्जित व सुन्दर बनाने के लिए उक्त संस्था को प्राक्कलन प्रदाय किया जाए। साथ ही उक्त कार्य में आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज प्रदाय करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसडीएम कुरूद डी.डी.मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर.जगदल्ले, सहायक संचालक शिक्षा एलडी चौधरी, तहसीलदार दुर्गा साहू सहित संबंधित अधिकारी और स्कूल के प्राचार्य उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.