सरकारी नियंत्रण वाले निगम ने जर्मनी की प्रतिबंधित कंपनी को बेच दिए 500 टन विस्फोटक!

Updated on 06-10-2024 01:22 PM
नई दिल्ली: सरकारी स्वामित्व वाली रक्षा क्षेत्र की एक इकाई ने जर्मन कंपनी राइनमेटल को करीब 500 टन विस्फोटक बेच दिया। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक की डिलेविरी किए जाने के बाद से हड़कंप मच गया है। राइनमेटल को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते 2012 से ही कारोबार से प्रतिबंधित कर दिया है। पिछले साल के अंत में और 2024 की शुरुआत में डिलीवरी की गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार के संज्ञान में मामला आने के बाद अंतिम शिपमेंट को रोक दिया गया है।

पहली खेप अक्टूबर में भेजी गई

भारतीय कंपनी मुनिशन इंडिया लिमिटेड (MIL) को पिछले दो सालों से अंतरराष्ट्रीय बाजार से ढेरों ऑर्डर मिल रहे हैं, क्योंकि रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद से विस्फोटकों की वैश्विक मांग चरम पर है। कंपनी के पास पूरी तरह से उत्पादन क्षमता है और कई देश इसे ऑर्डर देने के लिए कतार में हैं। हमारे सहयोगी ET की ओर से देखे गए रिकॉर्ड के अनुसार, विस्फोटकों को बेचने का सौदा एक मध्यस्थ के माध्यम से किया गया था और 144 टन की पहली खेप अक्टूबर 2023 में भेजी गई थी। आपूर्ति एक्सपल नामक एक स्पेनिश कंपनी को की गई थी, जिसे सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार राइनमेटल ने पहले ही अधिग्रहित कर लिया था।

अंतिम शिपमेंट मार्च 2024 में भेजा गया

दो अतिरिक्त शिपमेंट भेजे गए, जिनमें से अंतिम शिपमेंट मार्च 2024 में भेजा गया था। सूत्रों ने बताया कि डिलीवरी के लिए मूल अनुबंध एक्सपल को दिया गया था, लेकिन कंपनी ने स्वामित्व बदलकर राइनमेटल को दे दिया और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दी गई। MIL और रक्षा मंत्रालय को भेजी गई विस्तृत प्रश्नावली का जवाब नहीं दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.