गूगल का भारत में बड़ा दांव! अब लीज पर लिया 649,000 वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस, किराया जानकर रह जाएंगे दंग

Updated on 28-05-2024 05:35 PM
नई दिल्ली: गूगल भारत में अपने ऑफिस का विस्तार कर रहा है। इस रणनीति के तहत गूगल ने अब 649,000 वर्ग फीट का बड़ा ऑफिस स्पेस तीन साल के लिए लीज पर लिया है। यह ऑफिस स्पेस गूगल ने बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड स्थित एलेम्बिक सिटी में लिया है। इस जगह के लिए गूगल 62 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से मासिक किराया चुकाएगा। जानकारों के मुताबिक, गूगल ने यह कदम देश के प्रमुख शहरों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए उठाया है। इससे पहले साल 2022 में अमेरिकन टेक्नोलॉजी ग्रुप की सहायक कंपनी, गूगल कनेक्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने हैदराबाद में करीब 6 लाख वर्ग फुट ऑफिस स्पेस के लिए अपने किराये के समझौते का नवीनीकरण किया था। कंपनी ने बैगमैन डेवलपर्स के साथ बैंगलोर में 1.3 मिलियन वर्ग फुट ऑफिस स्पेस लीज पर लेने के लिए भी सहमति व्यक्त की।

तेजी से बढ़ा रहा ऑफिस स्पेस

जानकारों के मुताबिक, साल 2020 से भारत में गूगल के ऑफिस स्पेस पोर्टफोलियो में 3.5 मिलियन वर्ग फुट का इजाफा हुआ है। बताया कि कंपनी का भारत के 5 शहरों में 9.3 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा अचल संपत्ति क्षेत्र मौजूद है। कंपनी ने भारतीय बाजार में महत्वपूर्ण निवेश की योजना बनाई है। इसमें तमिलनाडु में फॉक्सकॉन की सुविधा में स्मार्टफोन बनाने और राज्य में स्वतंत्र ड्रोन निर्माण शुरू करने का प्लान शामिल है। गूगल का लक्ष्य भारत में पिक्सल स्मार्टफोन का प्रोडक्शन शुरू करना है, जिसकी शुरुआत पिक्सल 8 मॉडल से होगी। रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि कंपनी तेजी से बढ़ते बाजार भारत में कुछ भूमिकाओं को स्थानांतरित कर रही है।

भारत पर बढ़ा है भरोसा

गूगल ने इस महीने की शुरुआत में एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था, "भारत पिक्सल स्मार्टफोन के लिए एक प्राथमिकता वाला बाजार है और हम अपने सर्वश्रेष्ठ हार्डवेयर और अंतर्निहित सॉफ्टवेयर क्षमताओं को देश भर के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" भारत के कार्यालय बाजार में इस साल जबरदस्त मांग देखने को मिल सकती है, क्योंकि प्रमुख आईटी फर्म महामारी के बाद ऑफ़लाइन काम फिर से शुरू कर रही हैं। बड़े उद्यम क्लाइंट आने वाले साल में लचीले कार्यस्थलों की मांग में तेज वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
 21 April 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
Advt.