गूगल सर्च डाउन.... दुनियाभर के तमाम यूजरों पर असर, भारत में कितनी खड़ी हुई मुश्किल?
Updated on
02-05-2024 01:56 PM
नई दिल्ली: दुनिया भर के लाखों यूजर्स को बुधवार को गूगल सर्च का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने के कारण यह समस्या हुई। कई यूजरों ने बताया कि वे लगभग 8:20 बजे से गूगल सर्च का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारत में सीमित संख्या में यूजर प्रभावित हुए। पीक टाइम के दौरान 78 शिकायतें आईं। वहीं, दुनियाभर में 1400 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। डाउनडिटेक्टर ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन सेवाओं में समस्याओं को दिखाता है।
8.30 बजे के आसपास काफी शिकायतें
आउटेज की रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर रात 8.30 बजे के आसपास पीक पर थी। इस दौरान 1,421 लोगों ने प्लेटफॉर्म को ऑनलाइन एक्सेस करने में समस्याओं की सूचना दी। लगभग 63% व्यक्तियों ने सर्च के साथ समस्याओं की सूचना दी। 30% ने Google वेबसाइट के साथ और 7% ने Google ड्राइव के साथ ऐसी समस्याओं के बारे में बताया। सोशल मीडिया पर Google के डाउन होने से संबंधित फोटो और मीम्स की भरमार है।
'गूगल डाउन' होने लगा ट्रेंड
जैसा कि किसी भी ऑनलाइन सेवा के डाउन होने पर होता है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'गूगल डाउन" ट्रेंड करने लगा। कुछ यूजर्स ने गड़बड़ी के स्क्रीनशॉट शेयर किए। जबकि अन्य ने इस घटना में मीम्स बनाने का मौका निकाल लिया। एक यूजर ने सुझाव दिया कि यह सभी के लिए Microsoft Bing पर स्विच करने का सही समय है।
नई दिल्ली: महिलाएं अब आसानी से खुद का कारोबार शुरू कर सकती हैं। कारोबार को शुरू करने के लिए लोन की जरूरत होती है। अब महिलाओं का इसकी समस्या नहीं होगी।…
नई दिल्ली: देश में बीते महीनों में महंगाई लगातार बढ़ी है। कई ऐसे राज्य हैं जहां महंगाई काफी बढ़ गई है। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जहां महंगाई सबसे कम बढ़ी…
नई दिल्ली: बैंकिंग दिग्गज और आईसीआईसीआई की नींव रखने वाले नारायणन वाघुल (Narayanan Vaghul) का निधन हो गया है। वह 88 साल के थे और पिछले दो दिन से चेन्नई के…
नई दिल्ली: दिग्गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट (Cognizant) ने अपने कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। कंपनी ने फरमान जारी किया है कि कर्मचारियों के पास नौकरी बचाने का आखिरी मौका है।…
नई दिल्ली: एआई का इस्तेमाल पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया की कई कंपनियां अब एआई (Artificial Intelligence) का खूब इस्तेमाल कर रही हैं। एआई के आने से…
नई दिल्ली: क्या आज म्यूचुअल फंड के सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करते हैं? हर साल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स में स्विच करते रहते हैं? अगर आपका उत्तर…
नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अब संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर के अनुमानों को संशोधित किया है, जिसके मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था साल…