एसईसीएल कर्मी के घर चोरी में हुआ हजारों का सामान पार

Updated on 21-02-2022 06:29 PM

कोरबा  आवासीय कालोनियों में कहीं भी सूनापन चोरों को खास तरीके से भाता है और भी हर समय निगरानी भी करते है कि मौके का लाभ कैसे लिया जाये। प्रगतिनगर दीपका में चोरों ने एक आवास को निशाने पर लेने के साथ हजारों का सामान पार कर दिया। यहां पर लगी एयरकंडिशनर को उखाडऩे का प्रयास भी किया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

        पुलिस थाना दीपका के अंतर्गत प्रगतिनगर में एसईसीएल की आवासीय कालोनी स्थित है जहां पर अधिकारियों और कर्मचारियों को सूविधा दी गई है। यहां पर कर्मचारी सतीश पाण्डेय के आवास क्रमांक MQ-1570 में पीछे से घुसने के साथ चोरों ने पिछली रात जमकर उत्पात मचाया। सैमसंग टीवी सहित कई महंगे सामान यहां से पार कर दिये गये। जो सामान चोरों को अपने काम का नहीं लगा उसे यहां वहां तितर-बितर कर दिया। चोरों ने यहां पर लगाये गये एयरकंडिशनर को पार करने की कोशिश की। जिस जगह पर इसे लगाया गया था, उसे उखाडऩे का भरसक प्रयास किया गया। कोरबा से लौटने पर सतीश पाण्डेय को इस घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पाया की सब कुछ अव्यवस्थित है। यहां से नदारत सामानों की सूची बनाने के साथ उन्होंने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया और कार्रवाई करने की मांग की। इस कड़ी में पुलिस के द्वारा घटना स्थल का मुआयना किया गया है।

        एसईसीएल प्रगतिनगर कालोनी में चोरी की घटनाओं में कर्मचारियों की चिंता बढ़ाकर रख दी है। आये दिन यहां पर आवासों के ताले टूट रहे है और कीमती सामान बट्टा खाता में जा रहा है। ऐसा लगता है कि कुछ घंटों तक तालों के पहरे में रहने वालों आवासों के बारे में चोर उच्चकें अपने स्तर पर पूरी जानकारी जुटाने के मामले में सक्रिय रहते है। संगठित गिरोह की भूमिका इस मामले में हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
जशपुरनगर। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शुक्रवार को जशपुर के पोड़ी में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
 19 April 2025
सारंगढ़ । काँग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर साहू धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन और परिचय समारोह का आयोजन किया गया,…
 19 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार-2025 के पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक लोगों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही…
 19 April 2025
अम्बिकापुर। प्रदेश में “मोर दुआर साय सरकार“ महाअभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवास प्लस 2.0 का सर्वे जारी है। इस अभियान का…
 19 April 2025
मोहला। छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम देशभर में एक और अवार्ड से सम्मानित होने पर गौरवान्वित हुआ है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना के अंतर्गत आल ओवर परफॉर्मेंस…
 19 April 2025
जशपुरनगर। मधेश्वर महादेव पहाड़ क्षेत्र एवं मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने शुक्रवार को परियोजना निर्माण पर परिचर्चा हेतु बैठक आयोजित की। इस बैठक…
 19 April 2025
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के पहचान एवं सर्वेक्षण के लिए चलाए जा रहे मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल भूआर्य द्वारा…
 19 April 2025
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत जिला पंचायत सदस्य जागृति चुन्नी यदु द्वारा जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत माथलडबरी में मंजूषा जोगीराम केंवट का…
 19 April 2025
भिलाई। रेणुका इन्टरटेनमेंट एवं आर के फिल्म के बेनर तले बनने वाली छत्तीसगढी कॉमेडी फिल्म जय-वीरू का शुभ मुहुर्त छॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रियाज खान के कार्यालय 244 ढिल्लन काम्पलेक्स में…
Advt.