नए साल पर इकॉनमी के मोर्चे पर आई गुड न्यूज, कोर सेक्टर की ग्रोथ 4 महीनों के ऊंचे लेवल पर
Updated on
01-01-2025 05:15 PM
नई दिल्ली: नवंबर में कोर सेक्टर की ग्रोथ सालभर पहले के इसी महीने के मुकाबले घटकर 4.3% पर आ गई। नवंबर 2023 में 7.9% ग्रोथ दर्ज की गई थी। नवंबर में दर्ज की गई बढ़ोतरी हालांकि पिछले 4 महीनों में सबसे अधिक है। इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 8 प्रमुख क्षेत्रों को कोर सेक्टर कहा जाता है। इनके आंकड़ों से औद्योगिक क्षेत्र की हालत का पता चलता है। जुलाई में कोर सेक्टर ग्रोथ 6.1% थी। अगस्त में यह माइनस 1.5% के साथ 42 महीनों के निचले स्तर पर चली गई थी। सितंबर में 2% रही और अक्टूबर में यह सालभर पहले के 12.7% के मुकाबले 3.7% थी।
कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि ‘नवंबर में सीमेंट, कोयला, स्टील, बिजली, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स और फर्टिलाइजर का उत्पादन बढ़ा। अप्रैल से नवंबर तक कोर सेक्टर की ग्रोथ सालभर पहले के मुकाबले 4.2% रही। 2023 में अप्रैल-नवंबर के दौरान ग्रोथ 8.7% थी।' नवंबर में क्रूड ऑयल और नैचरल गैस का उत्पादन घटा। क्रूड ऑयल प्रोडक्शन सालभर पहले से 2.1% और नैचरल गैस प्रोडक्शन 1.9% कम रहा। अप्रैल से नवंबर की अवधि में क्रूड ऑयल प्रोडक्शन सालभर पहले की इसी अवधि के मुकाबले 2.4% कम रहा। नैचरल गैस के मामले में इस दौरान 1.1% की बढ़त दर्ज की गई।
कोयला, सीमेंट और स्टील में बढ़त
नवंबर में सालभर पहले से सबसे अधिक 13% की बढ़त सीमेंट उत्पादन में रही। वहीं, बिजली उत्पादन 3.8% बढ़ा। अप्रैल से नवंबर तक सीमेंट उत्पादन सालभर पहले से 3.1% और बिजली उत्पादन 5.3% बढ़ा है। नवंबर में कोयले का उत्पादन 7.5% बढ़ा। अप्रैल से नवंबर तक की अवधि में सालभर पहले से इसमें 6.4% की बढ़त रही। पेट्रोलियम रिफाइनरी प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन नवंबर में 2.9% और फर्टिलाइजर्स का उत्पादन 2% बढ़ा। अप्रैल से नवंबर के दौरान सालभर पहले से रिफाइनरी प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन 2.7% और फर्टिलाइजर्स का 1.6% बढ़ा। स्टील उत्पादन नवंबर में सालभर पहले से 4.8% बढ़ा।
IIP ग्रोथ पर दिखेगा असर
अक्टूबर में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) ग्रोथ सालभर पहले के मुकाबले घटकर 3.5% पर आ गई थी। अब नवंबर में कोर सेक्टर की ग्रोथ हालिया महीनों से बेहतर तो दिखी है, लेकिन सालभर पहले के मुकाबले कमजोर रही। इसका असर नवंबर के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों में दिखेगा क्योंकि IIP में 8 कोर सेक्टरों की हिस्सेदारी 40.27% है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…