कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पेंशन के लिए कर सकेंगे ज्यादा कंट्रीब्यूशन! रिटायरमेंट पर मिलेगा फायदा
Updated on
29-11-2024 04:14 PM
नई दिल्ली: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के तहत एंप्लॉयीज पेंशन स्कीम में एक बड़े बदलाव पर विचार कर रहा है। इसके तहत EPFO के सदस्य कर्मचारियों को पेंशन के लिए अधिक अंशदान (कंट्रीब्यूशन) करने की छूट दी जाएगी।
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस बात पर विचार हो रहा है कि पेंशन के लिए अधिक अंशदान करने की छूट दी जाए। अधिकारी ने बताया कि अभी ईपीएस से लगभग 8 फीसदी का रिटर्न रहता है और अंशदान बढ़ने पर रिटायरमेंट के समय तक अच्छी पेंशन का इंतजाम हो जाएगा।
अभी कितना होता है अंशदान?
अभी 15000 रुपये की बेसिक सैलरी की लिमिट के साथ EPFO में 12-12 फीसदी अंशदान कर्मचारी और नियोक्ता की ओर से होता है। नियोक्ता के अंशदान का 8.33 फीसदी हिस्सा एंप्लॉयीज पेंशन स्कीम में जाता है। कर्मचारी का पूरा 12 फीसदी EPF अकाउंट में जाता है। एंप्लॉयर की ओर से अंशदान की सीमा बढ़ाने का विचार नहीं है, कर्मचारी को ईपीएस में अधिक अंशदान का मौका मिलेगा।
निष्क्रिय PF खातों में 8505 करोड़
वित्त वर्ष 2023-24 में निष्क्रिय कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खातों में जमा रकम 2018-19 के मुकाबले पांच गुना अधिक बढ़कर 8,505.23 करोड़ रुपये हो गई है। यह जानकारी कुछ दिनों पहले लोकसभा में दी गई थी। वित्त वर्ष 2018-19 में यह राशि 1,638.37 करोड़ रुपये थी। केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि ईपीएफओ द्वारा संचालित ईपीएफ योजना में कोई भी बिना दावा किया गया अकाउंट नहीं है।
सितंबर में जुड़े करीब 19 लाख कर्मचारी
EPFO से सितंबर में संगठित क्षेत्र के 18 लाख 81 हजार कर्मचारियों का विशुद्ध जुड़ाव हुआ। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से हाल ही में इन आंकड़ों को जारी किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक यह संख्या सालभर पहले से 9.33% ज्यादा रही। EPFO से सितंबर में जुड़ने वाले कुल कर्मचारियों में करीब 9 लाख 47 हजार नए मेंबर थे। यह संख्या सालभर पहले से 6.22% अधिक है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…