राजस्थान के 586 पंचायतों के लिए गुड न्यूज, भारत सरकार की घोषणा जान झूम उठेंगे लोग
Updated on
27-07-2024 12:21 PM
जयपुर: राजस्थान में टीबी रोग मुक्ति को लेकर बड़ी खुश खबर है। भारत के सरकार के केंद्रीय क्षय अनुभाग ने राजस्थान की 586 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया है। इसको लेकर स्वास्थ विभाग ने इसकी जानकारी दी है। राज्य के गांवों में टीबी मुक्त करवाने के लेकर यह स्वास्थ्य विभाग का सुखद रिजल्ट है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीबी कंट्रोल करने के लिए विभाग लगातार जुटा हुआ है। इसको लेकर भजनलाल सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी विभाग की सराहना की है।
राजस्थान की 586 ग्राम पंचायतें बनी टीबी मुक्त
भारत सरकार के निर्देश पर राजस्थान में चिकित्सा विभाग की ओर से टीबी रोग से मुक्ति के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर केंद्रीय क्षय अनुभाग ने राजस्थान के लिए बड़ी खबर दी है। इसमें राजस्थान में टीबी रोग को कंट्रोल करने के लिए उठाए गए कदमों को सार्थक बताते हुए सराहना की है। विभाग की रिपोर्ट में राजस्थान की 586 ग्राम पंचायत को टीबी से मुक्त बताया है। इसको लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट की जानकारी दी है।
स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी मुक्ति की रिपोर्ट पर विभाग की सराहना की
राजस्थान की 586 ग्राम पंचायत टीबी से मुक्त हुई है। यह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस रिपोर्ट के खुलासा होने के बाद चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सरकार टीबी रोग को समाप्त करने के लिए लगातार जुटी हुई है। चिकित्सा विभाग के जरिए टीबी रोगियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं और योजनाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें सरकार और विभाग को सफलता भी मिली है। उन्होंने कहा कि आगे भी राजस्थान को टीबी से मुक्त करवाने के लिए तत्परता के साथ अभियान को संचालित किया जाएगा।
पीएम मोदी ने पिछले साल टीबी मुक्ति को लेकर शुरू किया था अभियान
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने टीबी मुक्ति को लेकर बीते 24 मार्च 2023 को वाराणसी में अभियान की शुरुआत की। इसमें उन्होंने टीबी उन्मूलन प्रयासों के चलते 'टीबी मुक्त पंचायत' अभियान का नाम दिया। इस अभियान का उद्देश्य देश की पंचायतों को टीबी रोग से मुक्त करना। टीबी रोग यानी ट्यूबर क्लोसिस एक क्रॉनिक संक्रामक रोग है, जो एयनबर्न बैक्टीरिया माइक्रोबैक्टेरियम ट्यूबलर क्लोसिस प्रक्रिया के कारण होता है। इस रोग में व्यक्ति के फेफड़ों पर प्रभाव पड़ता है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…