सुशासन तिहार : विधायक प्रबोध मिंज ने जनता से सीधे संवाद कर सुनी मांग व समस्याएं

Updated on 29-05-2026 01:47 PM

अम्बिकापुर, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल 'सुशासन तिहार 2026'  के अंतर्गत प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से अंबिकापुर जनपद पंचायत के ग्राम खलीबा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।  इस समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 28 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जन समस्या निवारण शिविर में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभागों द्वारा लगाए स्टॉल का भी निरीक्षण कर विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी ली एवं आम जनता को अधिक से अधिक शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। विधायक प्रबोध मिंज ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और अधिकारियों को समय अवधि में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को सुचित करने के निर्देश दिए।

विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि सुशासन समाधान शिविर शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में प्रशासन एक स्थल पर पहुंच कर जनता की समस्याओं को सुन कर निराकरण कर रहे है। उन्होंने ग्रामीण जनों को कहा कि समस्याओं एवं मांगों को बताए जिससे आपकी समस्याओं को समाधान किया जाएगा।

शिविर में कुल 905 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही : 

“सुशासन तिहार-2026” अंतर्गत ग्राम पंचायत खलिबा में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 51 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में मनरेगा जॉब कार्ड, नवीन पेंशन स्वीकृति आदेश, नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मृदा स्वास्थ्य नमूना कार्ड एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संबंधी पत्रकों का वितरण किया गया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता वीर सम्मान पत्रक भी प्रदान किए गए, साथ ही अन्नप्राशन एवं गोदभराई संस्कार किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, भारत सिंह सिसौदिया,जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह सोनपाकर, उपाध्यक्ष सतीश यादव, जनपद सदस्यगण,सरपंच गण स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं डीएफओ अभिषेक जोगावत, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम बनसिंह नेताम, जनपद सीईओ राजेश सेंगर सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 May 2026
रायपुर, वैश्विक स्तर पर इबोला वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर यात्रियों…
 29 May 2026
सरगुजा, छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार आज हड़ताल पर है। सरगुजा जिले के सीतापुर से BJP विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार को पीटने का आरोप है। काम बंद कर…
 29 May 2026
गरियाबंद, सुशासन तिहार आम नागरिकों के लिए केवल समस्या समाधान का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आजीविका को मजबूत करने का सशक्त अभियान बनता जा रहा है। गत् दिवस फिंगेश्वर विकासखंड…
 29 May 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम केड़ार में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया, जहां भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों…
 29 May 2026
​भिलाई नगर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का 17 मई को निधन हो गया था। स्वर्गीय दिनेश सेन की स्मृति में 27 मई को भिलाई…
 29 May 2026
भिलाई। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…
 29 May 2026
दुर्ग इसी कड़ी में शहरवासियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल भी तैयार किया गया है, जिसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इससे दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों…
 29 May 2026
​भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों…
 29 May 2026
रायपुर। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी सहित सकल जैन समाज ने पशुओं पर अत्याचार से द्रवित होकर जीवदया व अभयदान की भावना से नवकार…
Advt.