गोल्फ किंग टाइगर वुड्स गिरफ्तार, फ्लोरिडा में पुलिस ने पकड़ा, जानिए पूरा मामला
Updated on
28-03-2026 11:59 AM
नई दिल्ली: गोल्फ की दुनिया के बेताज बादशाह और 15 बार के मेजर चैंपियन टाइगर वुड्स एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। 50 वर्षीय वुड्स को फ्लोरिडा में 'ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस' संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानूनी जांच में सहयोग न करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना तब हुई जब जुपिटर आइलैंड स्थित उनके घर के पास उनकी लैंड रोवर कार पलट गई। फिलहाल उन्हें मार्टिन काउंटी जेल में रखा गया है जहां फ्लोरिडा के कानून के मुताबिक उन्हें कम से कम 8 घंटे हिरासत में रहना होगा।
टाइगर वुड्स को किया गिरफ्तार
हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तारी के बाद जब वुड्स का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया तो उसमें अल्कोहल की मात्रा शून्य पाई गई। हालांकि उन्होंने यूरिन टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि वुड्स किसी तरह की दवा या ड्रग्स के प्रभाव में लग रहे थे भले ही उनकी गाड़ी से कोई संदिग्ध पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। याद रहे कि इससे पहले 2017 में भी उन्हें इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें प्रोबेशन और कम्युनिटी सर्विस की सजा सुनाई गई थी।
पहले भी हो चुका है एक्सीडेंट
टाइगर वुड्स पिछले कुछ सालों से अपनी चोटों और फिटनेस से जूझ रहे हैं। साल 2021 में कैलिफोर्निया में हुए एक भीषण कार हादसे ने उनके करियर को लगभग ब्रेक लगा दिया था जिसमें उनके पैरों में कई फ्रैक्चर हुए थे। अपनी वापसी और शारीरिक चुनौतियों पर बात करते हुए पिछले महीने जेनेसिस इनविटेशनल के दौरान वुड्स ने कहा था, 'मैं कोशिश कर रहा हूं बस इतना ही कह सकता हूं। डिस्क रिप्लेसमेंट और बैक फ्यूजन जैसी सर्जरी के बाद वापसी करना चुनौतीपूर्ण है। अब जब मैं जीवन के एक नए दशक (50 साल) में प्रवेश कर चुका हूं तो यह अहसास गहरा रहा है कि अब चैंपियंस टूर पर गोल्फ कार्ट का उपयोग करने का अवसर मिल सकता है। मैं मुख्य पीजीए टूर पर इसका इस्तेमाल नहीं करुंगा क्योंकि मैं इसमें विश्वास नहीं रखता लेकिन चैंपियंस टूर पर यह निश्चित रूप से एक विकल्प है।'
इस ताजा विवाद ने अगले महीने होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स का दावा था कि उन्होंने यूएस सीनियर ओपन के लिए पंजीकरण कराया था और वे सीनियर सर्किट (चैंपियंस टूर) पर अपनी नई पारी शुरू करने की योजना बना रहे थे लेकिन इस गिरफ्तारी ने उनके फैंस को निराश कर दिया है। अब देखना यह होगा कि कोर्ट का फैसला आने के बाद उनके गोल्फिंग करियर की अगली दिशा क्या होती है।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…