कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर में स्वर्ण जयंती मशाल समारोह का आयोजन

Updated on 04-09-2024 12:15 PM

बिलासपुर । कृषि विज्ञान केन्द्र में स्वर्ण जयंती मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। यह समारोह देश भर के कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मशाल यात्रा के रूप में मनाया जा रहा है। बिलासपुर में पंहुची मशाल को समारोह में कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर चांपा को सौंपा गया।


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली से निकली मशाल देश के प्रत्येक कृषि विज्ञान केन्द्रों से गुजरेगी इसी तारतम्य में स्वर्ण जयंती मशाल कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा से 29-08-2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर पहुंची थी जिसे आज समारोह के दौरान अगली यात्रा के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर-चांपा को सौंपा गया। 


कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर में आयोजित स्वर्ण जयंती मशाल यात्रा के दौरान जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं वैज्ञानिक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया जिसमें 50 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलासपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ- अरूण त्रिपाठी ने कृषि विज्ञान केन्द्रों के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज कृषि विज्ञान केन्द्र के ही कारण आधुनिक कृषि तकनीक किसानों के खेतों तक पंहुच पा रही है और खाद्यान्न उत्पादन में देश आत्मनिर्भर हो पाया है व किसानों की आर्थिक दशा में सुधार हो रहा है। 


कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अमित शुक्ला, हेमकांति बंजारे डॉ- एकता ताम्रकार जयंत साहू, इंजी- पंकज मिंज, डॉ- निवेदिता पाठक, डॉ- चंचला रानी पटेल एवं डॉ. स्वाति शर्मा द्वारा भी व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विभाग के अधिकारियों उपसंचालक कृषि पी.डी. हथेस्वर एवं सहायक संचालक कृषि अनिल कौशिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से सुशीला ओहदार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ- अमित शुक्ला ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.