शतक के बाद अगले मैच में गोल्डन डक, ईशान किशन के अलावा कितने बल्लेबाज रहे हैं बदकिस्मत

Updated on 28-03-2025 01:37 PM
हैदराबाद: आईपीएल 2025 में एक अनोखा रिकॉर्ड बना। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला हुआ। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। वे आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने पिछले मैच में शतक बनाने के बाद गोल्डन डक पर आउट हुए।

शार्दुल ने किया ईशान को आउट

मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लखनऊ के गेंदबाजों ने अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी ले लिया। इसके बाद, उन्होंने ईशान किशन को भी बिना खाता खोले आउट कर दिया। शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी की और सनराइजर्स हैदराबाद के कई विकेट जल्दी गिरा दिए।
ईशान किशन के गोल्डन डक पर आउट होने से एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया। वे आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले, सुरेश रैना ने यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया था। रैना ने आईपीएल 2013 में किंग्स XI पंजाब के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। लेकिन अगले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वे गोल्डन डक पर आउट हो गए थे।

डेब्यू मैच में ठोका था शतक

ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 47 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए थे। उनकी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
आईपीएल 2025 के सातवें मुकाबले में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190/9 का स्कोर बनाने के बावजूद हैदराबाद 23 गेंद शेष रहते मैच हार गई। इसके जवाब में लखनऊ ने 16.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ लखनऊ ने 18वें सीजन में अपना खाता खोला। इससे पहले उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.