सोने ने लगाई ऊंची छलांग, रूस-यूक्रेन में बढ़ते तनाव का असर, कितना हो गया रेट
Updated on
22-11-2024 02:09 PM
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ गया है। इसने सोने की मांग को हवा दी है। दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिली। यह पीली धातु 1,400 रुपये उछल गई। इस बढ़त के साथ सोना 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह तेजी आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की ओर से की गई ताजा लिवाली के चलते आई।
अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 1,400 रुपये बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले सत्र में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दिन चांदी के भाव 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर जस के तस रहे। 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद के मुकाबले 1,400 रुपये बढ़कर 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
रूस-यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से मांग में इजाफा
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट-रिसर्च एनालिस्ट कमोडिटी और करेंसी जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘भू-राजनीतिक तनाव ने सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की मांग को फिर बढ़ा दिया है। साथ ही रूस-यूक्रेन संघर्ष में परमाणु जोखिमों पर नई चिंताएं भी पैदा हो गईं। इससे सोने की कीमतों में उछाल आया।’
त्रिवेदी ने कहा कि इस स्थिति के इर्द-गिर्द अनिश्चितता सोने के लिए तेजी के रुझान को समर्थन दे रही है।
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 19.80 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,695.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
सुरक्षित विकल्प की तलाश में निवेशकों ने लगाया पैसा
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट-कमोडिटी सौमिल गांधी ने कहा, ‘रूस और यूक्रेन के बीच संकट बढ़ने के बाद निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर लौटने से सोने में तेजी आई। हाल ही में अमेरिका निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों से हमले के बाद यूक्रेन ने ब्रिटेन निर्मित मिसाइलों को रूसी क्षेत्र में तैनात किया है।’
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…