फेस्टिव सीजन के पहले दिन उछला सोना, चांदी 2,200 रुपये महंगी, कहां पहुंच गई कीमत
Updated on
22-09-2025 03:57 PM
नई दिल्ली: जीएसटी के नए रेट्स आज से लागू हो गए हैं। इससे फेस्टिव सीजन में लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन सोने और चांदी की कीमत में नवरात्रि के पहले दिन भारी तेजी देखी जा रही है। MCX पर सोने की कीमत में करीब 700 रुपये की तेजी आई जबकि चांदी 2,200 रुपये से अधिक महंगी हो गई। 3 अक्तूबर की डिलीवरी वाला सोना सुबह 9.30 बजे 695 रुपये की तेजी के साथ 110542 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 1,09,847 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,10,402 रुपये पर खुला।
शुरुआती कारोबार में सोना 1,10,202 रुपये तक लो और 1,10,608 रुपये तक हाई गया। इस बीच चांदी की कीमत में भी भारी तेजी आई है। चांदी 2,226 रुपये की उछाल के साथ 1,32,064 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। पिछले सत्र में 1,29,838 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,30,658 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,30,658 रुपये तक लो और 1,32,311 रुपये तक हाई गया।
सोने की मांग
जानकारों का कहना है कि निवेशकों को अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों का इंतजार है। जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण निवेशक सोने पर दांव लगा रहे हैं। इस साल सोने की कीमत में 40 फीसदी से अधिक तेजी आई है। इसकी एक वजह यह भी है कि दुनियाभर के सेंट्रल बैंक जमकर सोने की खरीद कर रहे हैं। साथ ही सोने के सबसे बड़े उपभोक्ता देश चीन में लगातार डिमांड बढ़ रही है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…