सस्ते हो गए सोना-चांदी, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का आपके शहर में क्या है भाव
Updated on
31-01-2026 01:00 PM
नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई। इससे पहले दोनों धातुएं रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। शुक्रवार को ना केवल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बल्कि सर्राफा बाजार में भी सोना और चांदी की कीमत धड़ाम हो गई। एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 3 लाख रुपये से नीचे आ गई है। वहीं सोना प्रति 10 ग्राम 1.50 लाख रुपये से नीचे गिर गया है। सोने के भाव घरेलू और वैश्विक दोनों तरह के कारणों से प्रभावित होते हैं। यह गिरावट कई खरीदारों और निवेशकों के लिए एक आश्चर्य के रूप में आई है। अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अपने शहर में इसका भाव जान लें।
एमसीएक्स पर सोने में इस साल काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। सबसे ऊंची कीमत 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी, जबकि सबसे कम कीमत 1,49,075 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यह अपने उच्चतम स्तर से 17.53% की गिरावट है। कुल मिलाकर, सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से लगभग 31,704 रुपये गिर गया है। वहीं शुक्रवार को चांदी 2,91,922 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। गुरुवार को यह 4,20,048 तक पहुंच गई थी। ऐसे में इसमें 30% की गिरावट आई।
वायदा कारोबार में क्या भाव?
शुक्रवार को वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी और सोने की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। चांदी का वायदा भाव 17 प्रतिशत घटकर 3.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि सोना नौ प्रतिशत गिरकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
वहीं इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से शुक्रवार शाम 5 बजे जारी की गई कीमतों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,545 रुपये कम होकर 1,65,795 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत 40,638 रुपये कम होकर 3,39,350 रुपये प्रति किलो हो गई।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…