गोवा, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा... BMC से भी 'गरीब' हैं ये राज्य, मुंबई महापालिका का बजट चौंका देगा

Updated on 15-01-2026 01:56 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर नगर निगम, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के लिए आज यानी गुरुवार को वोटिंग शुरू हो गई। मुंबई में कुल 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अक्षय कुमार, साइना मल्होत्रा, सचिन तेंदुलकर समेत कई सितारे अपना वोट डालने पहुंचे। जब भी बीएमसी के चुनाव होते हैं, देशभर की नजरें यहां टिक जाती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण बीएमसी का बजट भी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बीएमसी का बजट 74,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। बीएमसी का यह बजट कई राज्यों के कुल बजट से भी काफी अधिक है।

पिछले साल 4 फरवरी को बीएमसी ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश किया था। उस वित्तीय वर्ष में यह बजट 74,427 करोड़ रुपये का था। बीएमसी का यह बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट था। बीएमसी का 74,427 करोड़ रुपये का यह बजट भले ही एक नगर निगम का बजट है, लेकिन यह गोवा, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा जैसे राज्यों के पूरे बजट से भी बड़ा है।

MCD और BBMP का कितना बजट?

देश के बड़े नगर निगम में मुंबई की बीएमसी के अलावा दिल्ली नगर निगम (MCD) और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) भी शामिल है। मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक एमसीडी ने 2026-27 के लिए 16,530 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया था। वहीं बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए करीब 19,930 करोड़ रुपये का बजट पारित किया था।

कहां से होती है बीएमसी की कमाई?

पिछले कुछ वर्षों में बीएमसी की कमाई में तेजी आई है। यह मुख्य रूप से फीस, टैक्स, डेवलपमेंट चार्ज और निवेश से होने वाली आय के कारण हुआ है। बीएमसी का रेवेन्यू बेस और फिक्स्ड डिपॉजिट अन्य नगर पालिकाओं की तुलना में काफी ज्यादा है, जिससे इसका बजट काफी बड़ा हो पाता है।

कहां पैसा खर्च करती है बीएमसी?

बीएमसी कई जगह अपना पैसा खर्च करती है। इसमें सड़कें, पुल, सीवेज लाइन, पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट, एजुकेशन, सेफ्टी और कर्मचारियों की सैलरी व पेंशन शामिल हैं। साल 2024 में बीएमसी ने मुंबई में इंफ्रास्ट्रक्चर पर अपने रेवेन्यू का 47% पैसा खर्च किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.