'इज्जत दो, इज्जत मिलेगी', फरहाना ने पपाराजी का ठिकाने लगाया दिमाग! शराब पीने वाली बात पर उखड़े फैंस

Updated on 30-12-2025 02:01 PM
'बिग बॉस 19' की फर्स्ट रनर-अप फरहाना भट्ट रियलिटी शो में अपने सफर के बाद से ही सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बढ़ती मौजूदगी से लेकर पैपराजी के साथ उनकी बेबाक बातचीत तक, एक्ट्रेस अक्सर ध्यान खींचती हैं और सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब 'लैला मजनू' की एक्ट्रेस को एक इवेंट में देखा गया। पैपराजी के साथ उनकी बातचीत ने काफी हलचल मचा दी क्योंकि एक फोटोग्राफर पर वो भड़क गईं और नाराज नजर आईं।

ऑनलाइन वायरल हो रहे एक वीडियो में, फरहाना भट्ट को एक काली साटन ड्रेस पहने हुए वेन्यू से बाहर निकलते देखा गया। जैसे ही पपाराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया, उन्होंने एक फोटोग्राफर को कहा, 'अभी तुम कुछ बोल रहे थे, क्या बोल रहे अभी की पीया है, कुछ तो बोल रहे थे ना ऐसा।'

फरहाना को सपोर्ट कर रहे लोग

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे सामने ये सब नहीं करना दोबारा, मैं तुम लोगों से मस्ती-मजाक में प्यार करती हूं, इज्जत दोगे तो इज्जत मिलेगी।' अपने बयान के बाद फरहाना फोटोग्राफरों की ओर मुड़ी और चंचलता से बोलीं, 'चलो, अब ऐसे ही खड़ी रहूं, कुछ बातें नहीं करनी तुम लोगों को?' हालांकि, फैंस ने फरहाना को सपोर्ट किया है और उनकी तारीफ की है कि वो इन बातों पर स्टैंड लेती हैं। कुछ को बुरा लगा कि वे उनके शराब पीने की बात को ऐसे कह रहे हैं।


फरहाना का फूटा गुस्सा

फरहाना के बयान के बाद, एक फोटोग्राफर ने तुरंत आवाज उठाई और कहा, वो उसने मजाक में बोला था, ऐसा सीरियस नहीं बोला था। फरहाना ने आगे कहा, कुछ चीजें मजाक में भी अच्छी नहीं लगती ना। विवादित बयान देने वाले फोटोग्राफर ने बताया, अरे मैंने मजाक में भी नहीं बोला था। फरहाना ने उससे पूछा, तो फिर किसने बोला था? फोटोग्राफर ने जवाब दिया, मैंने सोनू को बोला था। यह सुनकर फरहाना ने फोटोग्राफर को हल्की सी मुस्कान दी और कहा, मुझे पता है। इसके बाद फरहाना अपनी कार में निकल गईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.