दिल्ली साधने जाएंगे गाजियाबाद के चुनावी रणनीतिकार, चुनाव की घोषणा ने बढ़ाई सियासी हलचल

Updated on 08-01-2025 01:36 PM
 गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सियासी महकमे में इन दिनों दिनों दिल्ली चुनाव की गूंज है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से गाजियाबाद में भी सियासी हलचल देखी जा रही है। वहां किसकी सरकार बनेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद गाजियाबाद के नेता और कार्यकर्ता भी वहां वोटरों को साधने के लिए कैंप करेंगे। स्थानीय सांसद अतुल गर्ग के दिल्ली चुनाव के प्रदेश सहप्रभारी बनने के बाद गाजियाबाद से 500 से अधिक कार्यकर्ता चुनाव करवाने जाएंगे और करीब 20 दिन तक वहीं डेरा डालेंगे।भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय नेता और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप को भी दिल्ली में बवाना विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होगा और 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। दिल्ली में पिछले करीब 10 सालों से सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी का इस बार बीजेपी और कांग्रेस मुकाबला है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसके लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है।

दिल्ली में सरकार बनाने के लिए मेहनत

गाजियाबाद के बीजेपी के नेताओं का दावा है कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए पूरी मेहनत की जा रही है। इसके लिए दिल्ली के स्थानीय संगठन से लेकर यूपी समेत कई अन्य प्रदेशों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी दिल्ली में उतारा गया है। चुनावी रणनीति में माहिर समझे जाने वाले गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग को सहप्रभारी बनाया गया है। वह दिल्ली में कैंप कर लगातार मीटिंग कर रहे हैं।
ओबीसी में अच्छी पैठ रखने वाले प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप को बवाना विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाकर उन्हें ओबीसी वोटरों को एकजुट करने का जिम्मा सौंपा गया है। जिले के विधायक, मेयर, जिलाध्यक्ष, पंचायत, एमएलसी समेत कई पूर्व जनप्रतिनिधि व संगठन के जुड़े कई पदाधिकारियों को वोटरों को साधने का जिम्मा दिया जाएगा।

क्या कहते हैं सहप्रभारी?

दिल्ली चुनाव के सहप्रभारी अतुल गर्ग का कहना है कि पार्टी संगठन जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपेगा उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार दिल्ली में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। दिल्ली की जनता केजरीवाल के झूठे वादों को समझ चुकी है। अब वह विकास के लिए बीजेपी को चुनेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.