जीडीपी आंकड़ों ने बाजार को दिया जोर का झटका, सेंसेक्स 450 अंक गिरा
Updated on
02-12-2024 04:43 PM
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद सरकार ने दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी किए थे और आज बार ने इस पर प्रतिक्रया दी। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 450 अंक या 0.57% से अधिक की गिरावट के साथ 79,349 अंक पर गया जबकि निफ्टी भी 113 अंक या 0.47% की गिरावट के साथ 24,081 अंक पर खिसक गया। सेंसेक्स की गिरावट में सबसे अधिक योगदान देने वालों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एलएंडटी, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक शामिल थे। हालांकि मारुति सुजुकी, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एमएंडएम बढ़त के साथ खुले।
शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक तीसरी तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि उम्मीद से अधिक धीमी रही। माना जा रहा है कि इससे आरबीआई पर ब्याज दरों में कटौती का दबाव बढ़ा सकती है। निफ्टी बैंक, वित्तीय सेवा, एफएमसीजी, आईटी, पीएसयू बैंक और तेल एवं गैस क्षेत्र गिरावट के साथ खुले जबकि निफ्टी ऑटो, मीडिया, फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.5% तक की तेजी दिखी। ओला इलेक्ट्रिक में शुरुआती कारोबार में 7% की गिरावट आई। नवंबर में कंपनी की बिक्री में तेज गिरावट देखी गई। कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में बाजार खुलते ही 5% अपर सर्किट लगा। कंपनी ने रक्षा मंत्रालय के साथ 1,000 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है।
अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी
इस बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी दिख रही है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि उनका ग्रुप वर्ल्ड क्लास रेगुलेटरी कंप्लायंसेज के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों के उन आरोपों का जवाब दिया, जिनमें कहा गया था कि वे 265 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी योजना का हिस्सा थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को निराधार बताया है। अडानी ग्रीन एनर्जी में लगभग 8% की वृद्धि देखी गई। यह 1,445 रुपये पर खुला। अडानी पोर्ट्स और अडानी एंटरप्राइजेज में 2% की बढ़ोतरी हुई।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…