गेल ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसके पास भी नहीं पहुंचे रोहित-विराट, जानकर आप कह उठेंगे 'वाह टी20 किंग'
Updated on
30-10-2025 02:24 PM
नई दिल्ली: क्रिस गेल ... यह एक ऐसा नाम है जिसको सुनकर अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे। गेल के नाम का वर्ल्ड क्रिकेट में खौफ था। उनकी लंबे-लंबे छक्के देखकर सामने वाली टीम के होश उड़ जाया करते थे। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने क्रिकेट में खूब नाम कमाया है। उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। वहीं एक रिकॉर्ड उन्होंने आज ही के दिन (30 अक्टूबर) 5 साल पहले आईपीएल खेलते हुए बनाया था। आखिर , क्या था वो रिकॉर्ड आइये जानते हैं।
टी20 फॉर्मेट में 1000 छक्के लगाने वाले बने थे पहले खिलाड़ी
आज से 5 साल पहले आज ही के दिन आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच था। इस मैच में क्रिस गेल पंजाब के लिए खेल रहे थे। उन्होंने इस मैच में मिडविकेट के ऊपर से कार्तिक त्यागी को छक्का लगाया था, जिसेक साथ गेल ने इतिहास रच दिया था। वह टी20 फॉर्मेट में 1000 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे। आज तक यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। 1000 छक्के लगाने वाले टी20 में गेल एकमात्र खिलाड़ी हैं। गेल के नाम 1056 छक्के टी20 में हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 966 छक्कों के साथ कायरन पोलार्ड हैं।
रोहित-विराट आसपास भी नहीं
रोहित शर्मा और विराट कोहली इस रिकॉर्ड में क्रिस गेल के आसपास भी नहीं हैं। रोहित ने अब तक अपने टी20 करियर में 463 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 547 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली ने अब तक 414 टी20 मैचों में 435 छक्के लगाए हैं।
46 साल के क्रिस गेल ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 103 टेस्ट, 301 वनडे और 79 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 7214, वनडे में 10480 तो टी20 में 1899 रन हैं।
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया…
अम्बिकापुर। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से…
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की…
दुर्ग। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर…
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम…
सूरजपुर। श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर…
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…