BSP कर्मचारी को 3 लाख देकर 10 लाख वसूले

Updated on 06-12-2025 12:06 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सूदखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां भिलाई स्टील प्लांट के एक कर्मचारी से 3 लाख के बदले 10 लाख की वसूली की गई। पीड़ित कर्मचारी ने पैसों की जरूरत पड़ने पर शहर के प्रदीप नायक से पैसे मांगे थे, जो ब्याज में पैसे उपलब्ध कराता था।

फरवरी महीने में 3 लाख उधार लिए, लेकिन उसके एवज में अब तक 10 लाख से ज्यादा पैसे सूदखोरों ने ले लिए है। बताया जा रहा है कर्मचारी हाल ही में रिटायर हुए थे, वे अपने रिटायरमेंट का पैसा निकालने बैंक गए थे जहां 8-10 लोगों ने उन्हें घेरा और वो पैसा भी ले लिया।

पीड़ित के मुताबिक, सूदखोरों ने उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है। शिकायत के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है जिले में सूदखोरों का एक पूरा गैंग एक्टिव है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

3 लाख रुपए लिया था उधार

पीड़ित BSP कर्मचारी ने भिलाई भट्ठी थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उसने घरेलू जरूरतों के लिए शहर के प्रदीप नायक से पैसे मांगे थे। प्रदीप ने उसे एम. कृष्णा रेड्डी उर्फ सोनू के माध्यम से जयदीप सिंह नामक व्यक्ति से 28 फरवरी 2025 को 3 लाख रुपए उधार दिलवाए थे।

इसके बदले कर्मचारी से सेक्टर-2 प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक के पांच ब्लैंक चेक और दो एग्रीमेंट पेपर पर हस्ताक्षर करवाकर रख लिए गए थे।

4 महीने में ब्याज समेत लौटाया था पूरा पैसा

BSP कर्मचारी ने 4 महीने बाद जून 2025 में ब्याज सहित पूरी राशि लौटा दी थी। लेकिन इसके बाद भी आरोपी जयदीप सिंह लगातार यह कहकर दबाव बनाता रहा कि अभी ब्याज की रकम बाकी है।

इस बहाने उसने चेक और एग्रीमेंट पेपर वापस देने से मना कर दिया। इसकी वजह से पीड़ित पर लगातार पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा था।

रिटायरमेंट में मिले 10 लाख रुपए भी ले लिए

पीड़ित कर्मचारी 30 नवंबर 2025 को ही बीएसपी से सेवानिवृत्त हुआ था। 3 दिसंबर 2025 को जब वह अपनी पत्नी के साथ बैंक पहुंचा और रिटायरमेंट की रकम को दूसरे खाते में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया में था, तभी आरोपी जयदीप सिंह, कृष्णा रेड्डी, प्रदीप नायक और उनके 8-10 साथी वहां पहुंच गए।

आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दबाव बनाकर 9 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से और 1 लाख रुपए नगद, कुल 10 लाख रुपए जबरन अपने परिचित के खाते में जमा करा लिए।

3 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश

पुलिस ने अस मामले में अलग-अलग बैंक के ब्लैंक चेक, एग्रीमेंट दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए हैं। इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में यह अन्य लोगों से भी पैसे वसूलने का खुलासा हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, यहां सूदखोरी का एक पूरा गैंग काम कर रहा था, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा होगा।

गिरफ्तार आरोपी

  1. ओमप्रकाश (57 वर्ष), सेक्टर-7
  2. प्रदीप नायक (38 वर्ष), सेक्टर-1
  3. एम. कृष्णा रेड्डी (28 वर्ष), तालपुरी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.