2,50,54,86,00,000 रुपये कैश लेकर बैठे हैं गौतम अडानी, अब किस सेक्टर में धूम मचाने की है तैयारी!
Updated on
13-06-2024 02:55 PM
नई दिल्ली: एशिया और भारत के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) अब सीमेंट सेक्टर में बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं। अडानी ग्रुप ने इस सेक्टर में आक्रामक तरीके से विस्तार करने की योजना बनाई है और इसके लिए तीन अरब डॉलर (करीब 2,50,54,86,00,000 रुपये) का वॉर चेस्ट तैयार किया है। सूत्रों के मुताबिक ग्रुप की नजर कई सीमेंट कंपनियों पर है। इनमें हैदराबाद की कंपनी पेन्ना सीमेंट (Penna Cement), गुजरात की कंपनी सौराष्ट्र सीमेंट, जयप्रकाश एसोसिएट्स का सीमेंट बिजनस और एबीजी शिपयार्ड की कंपनी वदराज सीमेंट शामिल हैं। अडानी ग्रुप का लक्ष्य क्षमता बढ़ाने और अगले तीन से चार वर्षों में आदित्य बिड़ला ग्रुप की अल्ट्राटेक (UltraTech) को पछाड़कर देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बनना है। ग्रुप के पास अभी तीन सीमेंट कंपनियां हैं। इनमें अंबुजा, एसीसी और सांघी सीमेंट शामिल हैं।
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अडानी ग्रुप अधिग्रहण के जरिए अपने विस्तार की रणनीति पर काम कर रहा है। देश की दिग्गज सीमेंट कंपनियां डिमांड में तेजी की उम्मीद कर रही हैं। इसकी वजह यह है कि केंद्र सरकार देश में इन्फास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ा रही है। इसके लिए उसके रेकॉर्ड कैपिटल एक्सपेंडीचर की व्यवस्था की है। यही वजह है कि अडानी ग्रुप सीमेंट सेक्टर में तेजी से अपना विस्तार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक पेन्ना सीमेंट का वैल्यूएशन लगभग 9,000 करोड़ रुपये हो सकता है। कंपनी का वैल्यूएशन बढ़ भी सकता है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि क्षमता विस्तार की प्रगति कैसी रहती है। कंपनी की सालाना क्षमता अभी 10 मिलियन टन है जिसे 15.5 मिलियन टन तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
कितनी बड़ी हैं कंपनियां
इसी तरह सौराष्ट्र सीमेंट का मार्केट कैप 1,487 करोड़ रुपये है। अप्रैल 2022 में डालमिया भारत ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के सीमेंट, क्लिंकर और बिजली प्लांट्स को 5,666 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन शेयरहोल्डर विवाद के कारण यह सौदा अटक गया। सूत्रों के मुताबिक अडानी ग्रुप मध्यम आकार के सीमेंट बिजनस के लिए प्रति टन 85-120 डॉलर की एंटरप्राइज वैल्यू (EV) देने पर विचार कर रहा है। अगर कंपनी कंपनी में क्षमता विस्तार की संभावना है, उसके पास चूना पत्थर की खदानें हैं और उसके पास पैकिंग टर्मिनल है तो ग्रुप प्रीमियम का भुगतान करने के लिए तैयार है। पिछले साल के अंत में अडानी ग्रुप ने 6.1 मिलियन टन सालाना क्षमता वाले सांघी सीमेंट को 100 डॉलर प्रति टन की ईवी पर खरीदा था।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…