श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल के बाद फिलीपींस चले गौतम अडानी, जानिए क्या है प्लान
Updated on
04-05-2024 05:47 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप अब फिलीपींस (Philippines) में भारी निवेश की तैयारी में है। अडानी ग्रुप की कंपनियां इस देश में पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, पावर और डिफेंस सेक्टर में निवेश की संभावनाएं तलाश रहा है। ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स ने फिलीपींस के बटान में एक 25 मीटर डीप पोर्ट को डेवलप करने में दिलचस्पी दिखाई है। यह पोर्ट पैनामैक्स वेसल्स को भी हैंडल कर सकता है। अमूमन इस तरह का जहाज 50,000 से 80,000 डेडवेट टन तक का होता है। ये 965 फीट लंबा, 106 फुट बीम और 39.5 फुट ड्राफ्ट का जहाज होता है। यह भारी मात्रा में सामान ले जा सकता है। दुनिया में कम ही बंदरगाहों में इस तरह के भारीभरकम जहाजों को हैंडल करने की सुविधा होती है।
गौतम अडानी के बेटे और अडानी पोर्ट्स के एमडी करण अडानी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्निडाड आर मार्कोस जूनियर के साथ गुरुवार को मनीला में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फिलीपींस में अडानी ग्रुप की निवेश योजनाओं के बारे में बताया। मार्कोस ने अडानी पोर्ट्स की योजनाओं का स्वागत किया। उन्होंने सुझाव दिया कि कंपनी को एग्रीकल्चरल प्रॉडक्ट्स की हैंडलिंग पर फोकस करना चाहिए ताकि फिलीपींस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सके। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश में टूरिस्ट्स के लिए गेटवे डेवलप कर रही है। साथ ही एग्रीकल्चरल प्रॉडक्ट्स की लॉजिस्टिक कॉस्ट को भी सस्ता करने के लिए गेटवे बनाए जा रहे हैं। अगर अडानी पोर्ट्स की डील फाइनल होती है तो चौथे देश में कंपनी की एंट्री होगी। इससे पहले कंपनी श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल में एंट्री कर चुकी है।
चौथी तिमाही में प्रदर्शन
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने हाल में चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया था। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 76.87% बढ़कर 2,014.77 करोड़ रुपये हो गया। देश की सबसे बड़ी एकीकृत लॉजिस्टिक्स कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,139.07 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। एपीएसईजेड ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत कुल आय बढ़कर 7,199.94 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 6,178.35 करोड़ रुपये थी। आलोच्य तिमाही में कुल व्यय बढ़कर 4,450.52 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 3,995 करोड़ रुपये था। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में प्रति शेयर छह रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी ने इसके लिए 14 जून रेकॉर्ड डेट फिक्स की है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…