गौतम अडानी को तगड़ा झटका! अडानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा गिरा, शेयरों में भारी गिरावट
Updated on
30-01-2025 05:25 PM
नई दिल्ली: देश के तीसरे सबसे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने तीसरी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। कंपनी का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 97% गिरकर 58 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी को 1,888 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी के रेवेन्यू में भी 9% आई है। तीसरी तिमाही में यह 22,848 करोड़ रुपये रहा। इस रिजल्ट के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी गिरावट के साथ 2202.00 रुपये पर आ गया।
दिसंबर तिमाही में अडानी एंटरप्राइजेज का एबिटा भी 5 फीसदी गिरावट के साथ 3,071 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 3,227 करोड़ रुपये था। पिछले तिमाही के आधार पर भी कंपनी के प्रॉफिट में 97% गिरावट आई है। कंपनी का प्रॉफिट पिछली तिमाही में 1,742 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि पिछली तिमाही से इस बार कंपनी के रेवेन्यू में एक फीसदी की मामूली तेजी आई है। तीसरी तिमाही में कंपनी ने अन्य स्रोतों से इनकम 33% बढ़कर 652 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल समान तिमाही में 490 करोड़ रहा था। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च एक फीसदी की गिरावट के साथ 22,925 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले समान तिमाही में यह 23,180 करोड़ रुपये था।
कंपनी का शेयर
दोपहर बाद 2.50 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.11% गिरावट के साथ 2246.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 2,60,521.67 करोड़ रुपये रह गया है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 3,743.00 रुपये है जहां यह पिछले साल 3 जून को पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 2,030.00 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 22 नवंबर को इस स्तर तक गिरा था।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…