राजस्थान में फैक्ट्री से गैस-लीक, मालिक सहित 3 की मौत:60 से ज्यादा हुए थे बेहोश, 2 की हालत गंभीर, इलाके को खाली करवाया

Updated on 01-04-2025 12:32 PM

ब्यावर में तेजाब फैक्ट्री के गोदाम में खड़े टैंकर से नाइट्रोजन गैस के लीक होने से कंपनी मालिक सहित 3 की मौत हो गई। दो लोगों की हालत अब भी गंभीर है।

हादसे से प्रभावित 60 से ज्यादा लोगों ब्यावर और अजमेर सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। गैस के असर से कई पालतू जानवर और आवारा कुत्तों की भी मौत हुई है।

घटना ब्यावर थाने के बाड़िया क्षेत्र की सुनील ट्रेडिंग कंपनी में सोमवार रात 10 बजे की है। फैक्ट्री के नजदीक के कई घरों को खाली करवाया गया है।

गैस को नियंत्रित करने में लगे कंपनी मालिक की मौत

इस हादसे में कंपनी मालिक सुनील सिंघल (47) की मौत हो गई। वो रातभर गैस को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अजमेर जेएलएन हॉस्पिटल रेफर किया गया था। सोमवार रात को ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं, मंगलवार सुबह दो और पीड़ित नरेंद्र सोलंकी (40) और दयाराम (52) ने भी दम तोड़ दिया। जेएलएन में दो मरीज अब भी गंभीर हालत में एडमिट हैं। इनमें ब्यावर निवासी बाबूलाल (54) पुत्र कालूजी, ​​​​​लक्ष्मी देवी (62) पत्नी कैलाश शामिल हैं।

कुछ सेंकेंड में गैस से भरा इलाका

जानकारी के अनुसार कंपनी के गोदाम में खड़े टैंकर से नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ। रिसाव इतना तेज था कि कुछ सेकेंड में ही गैस आसपास के रिहायशी इलाके में फैल गई।

घरों के अंदर मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ गए। लोगों को दम घुटने के साथ आंखों में जलन की भी परेशानी हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पीड़ितों को हॉस्पिटल पहुंचाया।

अब पढ़िए- क्या बोले गैस प्रभावित:

फायरकर्मियों की भी हालत बिगड़ी

 फायरकर्मी नवलेश कुमार ने बताया कि हमारे साथी अर्जुन सिंह, जितेंद्र कुमार और विक्की राठौड़ की तबीयत खराब है। उन्हें सीने में भारीपन, खांसी और उल्टियों की शिकायत हो रही है। गैस के प्रभाव के कारण टैंकर के पास जाना मुश्किल हो रहा था।

बदबू तेज हुई तो पुलिस को फोन किया

 स्थानीय निवासी नंदेश्वर ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे वह दुकान पर जाने के लिए निकले। इसी दौरान गैस लीकेज की जानकारी मिली। करीब 7 बजे बदबू अधिक तेज हो गई, तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया।

परिवार के साथ घर छोड़कर भागे

 फैक्ट्री के नजदीक रहने वाले महेंद्र सिंघल ने बताया कि उन्होंने खुद ही परिवार को लेकर वहां से निकलने का फैसला किया। गैस के प्रभाव से आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और उल्टी जैसी समस्याएं होने लगी थीं।

प्रशासन ने एरिया खाली करवाया

वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रात करीब 11 बजे गैस लीकेज पर काबू पा लिया गया। साथ ही, एहतियातन फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया गया। स्थानीय क्षेत्र के लोगों में अभी भी दहशत का माहौल है।

कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने फैक्ट्री को सीज करने के आदेश दिए हैं। वहीं, ब्यावर एसडीएम दिव्यांश सिंह ने बताया कि फैक्ट्री की जांच जारी है। नगर परिषद, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा सर्वे किया जाएगा। गैस लीकेज मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

लिक्विड नाइट्रोजन से जान जाने का खतरा

कनाडा के नेशनल कोलैबोरेटिंग सेंटर फॉर इन्वायरमेंटल हेल्थ की साल 2018 की एक स्टडी के मुताबिक, लिक्विड नाइट्रोजन एक लिक्विड है।

इसका बॉइलिंग पॉइंट बेहद कम -196°C है। इसलिए यह रूम टेम्प्रेचर में ही गैस फॉर्म में आ जाता है। इस लिक्विड से कोल्ड बर्न और फ्रॉस्टबाइट हो सकता है।

अत्यधिक ठंडा होने के कारण इसके पेट में जाने से अचानक सांस रुक सकती है या निगलने से दम घुट सकता है। यह स्थिति जानलेवा है।

अगर हमारी सांस या खाने में लिक्विड नाइट्रोजन चला जाए तो यह कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.