गैरी कास्परोव का तंज- राहुल गांधी पहले रायबरेली जीतें:फिर बोले- उम्मीद है मजाक को एक्सपर्ट कमेंट जैसा नहीं समझा जाएगा

Updated on 04-05-2024 01:43 PM

रूस के शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव का राहुल गांधी पर किया गया कमेंट चर्चा में है। गैरी ने X पोस्ट में लिखा- नियम यह कहता है कि आपको टॉप पोजिशन के लिए चैलेंज करने से पहले रायबरेली से जीतना चाहिए।

हालांकि, बाद में उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा कि मैं उम्मीद करता हूं कि मेरा यह छोटा सा मजाक भारतीय राजनीति में एक्सपर्ट के तौर पर नहीं देखा जाएगा।

गैरी ने यह भी लिखा कि मुझे 1000 आंखों वाला मॉन्स्टर कहा जाता है, इसलिए मैं अपने पसंदीदा खेल में एक राजनेता को हाथ आजमाते हुए देखना नहीं भूल सकता।

राहुल गांधी लोकसभा 2024 चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 3 मई को ही रायबरेली से नामांकन दाखिल किया है। बात अगर गैरी कास्परोव की करें तो शतरंज के वर्ल्ड चैंपियन ने 2005 में संन्यास ले लिया था।

राहुल गांधी पर गैरी ने यह कटाक्ष क्यों किया...
कास्परोव का तंज एक्टर रणवीर शौरी की एक पोस्ट के जवाब में आया। दरअसल रणवीर ने मेघालय में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का एक वीडियो क्लिप शेयर किया था।

इस वीडियो में राहुल एक शख्स से अपने हाथ पर फोन रखने के लिए कहते हैं। जैसे ही वह शख्स फोन रखता है वह झटके में गिरा देते हैं। इस पोस्ट में रणवीर ने कैप्शन में कास्परोव को टैग किया और लिखा- बहुत ही बढ़िया, लेकिन गैरी क्या आप इस चाल को संभाल सकते हैं?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद उन्हें राजनीति और शतरंज का महान खिलाड़ी बताया था। इस पर एक यूजर ने लिखा- गैरी और विश्वनाथन आनंद बहुत जल्दी रिटायर हो गए। हमारी चिंता खत्म हो गई, क्योंकि उन्हें हमारे समय के महानतम शतरंज खिलाड़ी से नहीं टकराना पड़ा।

इन्हीं पोस्ट के जवाब में गैरी ने X पर जवाब देते हुए लिखा- नियम यही कहते हैं कि टॉप पोजीशन को चैलेंज देने से पहले आपको पहले रायबरेली से जीतना चाहिए। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा कि उम्मीद करता हूं कि मेरे इस छोटे से मजाक को भारतीय राजनीति में एक्सपर्ट के तौर पर नहीं देखा जाएगा।

एक वीडियो में राहुल ने कहा था गैरी उनके पसंदीदा शतंरज खिलाड़ी
एक वीडियो में गांधी ने कास्परोव को अपना पसंदीदा शतरंज खिलाड़ी बताते हुए उन्हें एक नॉन लीनियर थिंकर बताया। उन्होंने शतरंज और राजनीति के बीच तुलना करते हुए लिखा था- एक बार जब आप इसमें थोड़ा बेहतर हो जाते हैं, तो कॉम्पिटिटर के मोहरे आपके इशारों पर काम करते हैं।

255 हफ्ते टॉप पोजीशन पर रहे थे गैरी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक गैरी क्रोएशिया में रहते हैं। रिकॉर्ड 255 हफ्तों तक विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रहे कास्परोव 1985 में 22 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बने। अब वे एक पॉलिटिकल एक्टिविस्ट हैं।

हाल ही में, जब 17 साल के डी गुकेश ने टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर वर्ल्ड चैंपियन के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बनने का रिकॉर्ड बनाया, तो कास्परोव ने उन्हें बधाई देते हुए टोरंटो में भारत का भूकंप कहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.