फिटनेस का माध्यम बन रहा गरबा, एस्ट्रो टर्फ पर झूमने की तैयारी कर रहे बैरागढ़ के युवा

Updated on 03-10-2024 04:37 PM
भोपाल। शारदीय नवरात्र के दौरान गरबा करना एक परंपरा बन गई है। गरबा अब फिटनेस का माध्यम भी बन रहा है। गरबा करते हुए कब समय बीत जाता है कुछ पता ही नहीं चलता। यही कारण है कि शहर के युवा अब मां अंबे की भक्ति के साथ कैलोरी बर्न करने एवं तनाव से दूर रहकर हैप्पीनेस के लिए गरबा करेंगे। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में इस बार युवाओं का एक समूह एस्ट्रो टर्फ पर झूमने की तैयारी कर रहा है।

ग्राम भौंरी स्थित एस्ट्रो टर्फ पर डिस्को डांडिया 2024 उत्सव की तैयारी की जा रही है। चार एवं पांच अक्टूबर को बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं बच्चे एक साथ झूमते हुए गरबा करेंगे। कोरियोग्राफर प्रशांत फुलवानी, नीनू जीवनानी के दिशा निर्देश पर युवा गरबा के नए स्टेप के साथ झूमते नजर आएंगे। डांडिया रास सेशन भी होगा। फिटनेस एक्सपर्ट मुस्कान चोटवानी के साथ यंगस्टर्स गरबा के माध्यम से कैसे फिट रहें, इसकी बारीकियां सीख रहे हैं।

एस्ट्रो टर्फ पर डांडिया नया अनुभव


युवाओं का मानना है कि एस्ट्रो टर्फ पर डांडिया और गरबा करना एक नया अनुभव होगा। युवाओं का उत्साह चरम पर है। संगीत की स्वर लहरियों के बीच युवा तीन ताली हीच, तिमली एवं 16-18 स्टेप गरबा करेंगे। गुजराती स्टाइल गरबे में भक्ति गीतों के साथ कुछ बालीवुड गीतों की गूंज भी सुनाई देगी।

फिटनेस का अच्छा माध्यम है गरबा

गरबा करते हुए कब समय बीत जाता है पता ही नहीं चलता है। फिटनेस का यह अच्छा माध्यम है। फिटनेस के साथ फन भी हो तो मन प्रसन्न हो जाता है। मां अंबे की स्तुति का यह उत्सव आते ही मन आनंद से भर जाता है। युवाओं में बहुत उत्साह है।

- डॉ. कोमल तनेजा, गरबा पार्टिसिपेंट

तनाव से दूर अलग दुनिया है गरबा

शारदीय नवरात्र मां अंबे की स्तुति का पर्व है। भक्ति गीतों के बीच अपनों के साथ झूमने से ऐसा प्रतीत होता है जैसे हम तनाव से दूर अलग दुनिया में आ गए हैं। फिटनेस, उत्साह, उमंग और प्रसन्नता सब एक साथ मिलता है। सीए होने के कारण कभी तनाव भी होता है। गरबा तनाव को दूर कर देता है।
- सीए अपूर्वा गुप्ता, गरबा पार्टिसिपेंट

फैट कम होता, कैलोरी बर्न होती है

गरबा फिटनेस का सरल माध्यम है। यही कारण है कि महिलाओं और युवाओं की रुचि बढ़ रही है। एक घंटा गरबा करने से 500 कैलोरी बर्न होती है। शरीर लचीला बनता है, कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। हार्ट रेट नार्मल हो जाता है। वास्तव में यह गरबा हैल्दी हैबिट कहा जा सकता है।

- मुस्कान चोटवानी, फिटनेस एक्सपर्ट

संगीत के साथ थिरकते हैं कदम

गरबा उत्सव में संगीत की स्वर लहरियां सभी को झूमने पर मजबूर कर देती हैं। यह एक ऐसा उत्सव है जिसमें मां की भक्ति के साथ फिटनेस का वरदान मिलता है। डांस करना वैसे भी शरीर के लिए अच्छा है। जो लोग व्यस्त रहते हैं उन्हें गरबा का इंतजार रहता है। बहुत ऊर्जा मिलती है।

- प्रशांत फुलवानी, कोरियोग्राफर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.