पदमनाभपुर में रामेश्वरम तीर्थ की भव्य झांकी वाले पंडाल में विराजेगे गणपति बप्पा

Updated on 03-08-2026 01:32 PM
दुर्ग। पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में इस वर्ष भी गणेश उत्सव पर भव्य आयोजन होगा। इसे लेकर दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और दुर्ग सांसद विजय बघेल ने संयुक्त रूप से उत्सव स्थल में मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कर तैयारियों का श्रीगणेश किया और समिति के पदाधिकारियों को गणेश उत्सव के दूसरे वर्ष भी भव्य व सफल आयोजन की बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाया। भूमिपूजन के अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी विश्वास चंद्राकर, नगर निगम एमआईसी सदस्य नीलेश अग्रवाल, वार्ड पार्षद संजय अग्रवाल, लीलाधर पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि  इस वर्ष पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में रामेश्वरम तीर्थ की भव्य झांकी वाले पंडाल में गणपति बप्पा विराजेगे। गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को है। जिसके लिए अभी करीब सवा महीने शेष हैं। दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति ने अपने भव्य आयोजन से जिले में श्रद्धालुओं के बीच विशेष पहचान बनाई है। जिसके चलते भूमिपूजन उपरांत भव्य पंडाल निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं की विधिवत तैयारी शुरू कर दी गई है।
श्रीवास्तव ने बताया कि यह गणेश उत्सव का दूसरा वर्ष है। इस वर्ष पद्मनाभपुर स्थित मिनी स्टेडियम में भगवान गणेश  की भव्य प्रतिमा स्थापना एवं रामेश्वरम तीर्थ की मनमोहक झांकी पर आधारित आकर्षक पंडाल तैयार करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा धनुषकोटी का दिव्य दृश्य, रामसेतू का जीवंत निर्माण, श्रीलंका द्वीप का प्रतीकात्मक स्वरुप, रामेश्वरम के 22 तीर्थकुंड के दर्शन, अग्नि तीर्थम का निर्माण, विश्व प्रसिद्ध 1008 स्तंभ वाले मंदिर परिसर का भव्य प्रतिरुप की झांकिया श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी, वहीं यूनेस्को विश्व धरोहर की अवधारणा से प्रेरित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भगवान शिव की भस्म आरती, नशा मुक्ति हेतु जन जागरण चलचित्र का आयोजन और स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश गणेश उत्सव में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश की प्रतिमा का निर्माण इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध आंधी गांव के कुशल मूर्तिकारों द्वारा किया जा रहा है। 

इस अवसर पर दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव , रत्नाकर राव, राजेश शर्मा, राजेंद्र सिंह भाटिया , पवन चंद्राकर, संतोष खिरोड़कर, चंचल सेठिया, साई मंदिर समिति अध्यक्ष धनेंद्र सिंह चंदेल, सचिव धीरेंद्र शर्मा, बंटी भाटिया , प्रदीप चौहान, नवीन चौधरी , विनय गुप्ता,  सोनू हजारे, पवन साहू , नीरज तिवारी,  करण तिवारी, नेहा जैन, सजल जैन  निकेश साहू,  विकास गुप्ता, श्रीमती लता नवघरे ,  तुषार चंद्राकर ,  अंकित तिवारी , सतीश सोनवानी, आशीष नसीने, हितेश देशमुख , राहुल चक्रवर्ती, गोपाल शर्मा, मो. फराज,शशि सिंह , गोपाल यादव , अक्षत श्रीवास्तव, मोनू पांडे , ऋषि आसेटकर ,  दीपक जैन ,  जितेंद्र पात्रे, सिराज अली, श्रीमती अनु चंद्राकर,   नागेन्द्र तिवारी, पीयूष चन्द्राकर, श्रीमती यशोदा चंद्राकर,रविन श्रीवास्तव ,धर्मेंद्र चंद्राकर, सुभाष तांडी ,राहुल मियानी , भूपेंद्र सिंह ,हरीश जमानी,अदिति खारिया के अलावा समिति के अन्य सदस्य और सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.