छड़ की आड़ में गांजा तस्करी, ट्रक पलटने के बाद हुआ खुलासा..
Updated on
03-12-2025 05:54 PM
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में देर रात हुआ सड़क हादसा एक बड़ी तस्करी के खुलासे में बदल गया। रायपुर से प्रयागराज जा रहा लोहे की छड़ लेकर निकला एक ट्रक ग्राम बैजी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और ट्रक की प्राथमिक जांच की। शुरुआत में वाहन में केवल लोहे की छड़ें दिखाई दीं, लेकिन जब पुलिस ने केबिन और अंदरूनी हिस्सों को खोला तो वहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। नशे को छड़ों के नीचे और केबिन में छिपाकर रखा गया था।पुलिस जेसीबी और मजदूरों की मदद से ट्रक से माल उतारकर गांजे को सुरक्षित निकालने में जुटी है। जब्त किए गए नशे की कुल मात्रा का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद फरार हुए ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि छड़ की आड़ में गांजा ले जाया जा रहा था और यह संगठित तस्करी का मामला लगता है। जांच जारी है।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…