चावल में छिपाकर गांजा तस्करी, जगदलपुर में सप्लायर गिरफ्तार

Updated on 17-12-2025 12:49 PM

जगदलपुर। एक शख्स चावल से भरी बोरी के बीच में गांजा भरकर तस्करी कर रहा था। वह शहर के बीच एक ठिकाने पर खड़ा होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई। तस्कर को करीब 1 किलो 564 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक शख्स हाटकचोरा पुराना भट्टी के पीछे गली के पास चावल की बोरी के अंदर गांजा रख कर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इसी सूचना के बाद थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई।

पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मंगलू राम कश्यप (58) बताया। ये हाटकचोरा के अनुकुलदेव वार्ड का ही रहने वाला है। जब पुलिस ने इसकी तलाशी ली तो इसके पास से चावल की बोरी के अंदर 1 किलो 564 ग्राम गांजा बरामद किया गया।जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 78 हजार रुपए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पास से गांजा बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले बोधघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तेल के साथ कुछ आरोपियों को पकड़ा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.