फ्रांस में 12 साल की यहूदी लड़की से गैंगरेप:सभी आरोपी नाबालिग, पीड़ित बोली- धर्म की वजह से टारगेट किया

Updated on 20-06-2024 02:15 PM

फ्रांस में इसी महीने 30 जून को चुनाव होंगे। चुनाव से पहले हुई इस घटना से दो समुदाय के बीच तनाव बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। फ्रांस में इजराइल और अमेरिका के बाद सबसे अधिक यहूदी रहते हैं। वही यूरोप में सबसे अधिक मुस्लिम फ्रांस में ही रहते हैं।

फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक पेरिस के नजदीक कॉरबिवो सिटी में ये घटना हुई। घटना के बाद लड़की को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जांच की गई। इसमें रेप की पुष्टि हुई।

लड़की ने 2 आरोपियों की पहचान की
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को जब वह अपने घर के पास एक पार्क में अपने दोस्त के साथ बैठी थी तभी उसके पास 3 लड़के आए। ये सभी उसी की उम्र के थे। वे उसे एक शेड के पास खींच कर ले गए और उसके साथ गंदी हरकत की। इस दौरान वे सभी यहूदी विरोधी टिप्पणी भी कर रहे थे।

पुलिस सूत्र ने AFP को बताया कि तीनों आरोपी लड़के ने लड़की की पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नाबालिग लड़की ने 2 लड़कों की पहचान की है। इसके बाद तीसरे लड़के को भी पकड़ लिया गया।

एक आरोपी को घर भेजा गया
इन तीन आरोपियों में से दो की उम्र 13 साल और एक की उम्र 12 साल है। 12 साल के लड़के पर रेप का आरोप नहीं लगा है। उस पर हिंसा करने, यहूदी विरोधी टिप्पणी और मौत की धमकी देने का आरोप लगा है।
12 साल के आरोपी को घर भेज दिया गया है जबकि बाकी दोनों लड़कों को हिरासत में रखा गया है। फ्रांसासी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीनों में से एक लड़का, पीड़ित लड़की का पूर्व प्रेमी है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

आरोपी ने कबूली गलती, कहा- लड़की ने धर्म छुपाया था
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी लड़क ने हमले की बात कबूल की है। उसने कहा कि उसने बदला लेने के लिए ऐसा किया क्योंकि लड़की ने उससे अपनी धार्मिक पहचान छिपाई थी। रिपोर्टस में ये भी कहा गया है कि आरोपी लड़के के फोन में पुलिस ने यहूदी विरोधी कंटेंट देखा गया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

फ्रांस के यहूदी समुदाय के नेताओं ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है। यहूदी नेता हैम कोर्सिया ने पोस्ट कर लिखा है कि फ्रांस में यहूदी विरोधी भावना जोरों पर है। वे इस घटना से भयभीत हैं। कॉरबिवो के मेयर जैक्स कोसोवस्की ने कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी दोषी को माफ नहीं किया जाना चाहिए भले ही उसकी उम्र कितनी ही कम क्यों न हो।

7 अक्टूबर के बाद बढ़ी यहूदी विरोधी घटनाएं
आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि फ्रांस में यहूदी विरोधी गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। 2024 के शुरुआती महीनों की तुलना 2023 से की जाए तो इसमें 3 गुना इजाफा हुआ है। फ्रांस में दर्ज 1,676 यहूदी विरोधी घटनाओं में से 12.7 प्रतिशत घटना स्कूलों में घटी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.