गॉल टेस्ट- ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 419 रन पर ऑलआउट:श्रीलंका के खिलाफ 157 रन की बढ़त मिली

Updated on 08-02-2025 02:48 PM

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गॉल में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। शनिवार को मुकाबले के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 419 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने पहली पारी 257 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम को 157 रन की बढ़त मिली है। टीम के ऑलआउट होने के साथ लंच ब्रेक कर दिया गया।

श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। निशान पेइरिस ने 3 और रमेश मेंडिस ने 2 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स कैरी (156) और स्टीव स्मिथ (131) ने शतक लगाया।

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 64 रन बनाने में 7 विकेट गंवाए

ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार सुबह 330/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। कैरी (139) और स्मिथ (120) ने अपनी-अपनी पारी के आगे बढ़ाया। चौथा विकेट 350 रन के स्कोर पर गिरा। स्मिथ 131 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ टीम ने 64 रन पर आखिरी 7 विकेट गंवा दिए।

टीम के लिए पहली पारी ने एलेक्स कैरी ने 188 बॉल पर 156 और स्मिथ ने 254 बॉल पर 131 रन बनाए। इनके अलावा उस्मान ख्वाजा ने 36 और ब्यू वेबस्टर ने 31 रन की पारी खेली।

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया से स्मिथ और कैरी का शतक 

शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 330/3 का स्कोर बनाए। स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी सेंचुरी लगाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने शुरूआती 37 रन पर अपने दोनों विकेट गंवा दिए। ट्रैविस हेड 21 रन, उस्मान ख्वाजा 36 और मार्नस लाबुशेन 4 रन बनाकर आउट हुए। पिछले मैच के दोनों शतकवीर स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने पारी संभाली और इस मैच में भी शतक जमा दिया। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 120 रन पर नाबाद रहे, वहीं कैरी 156 बॉल पर 139 रन बनाकर नॉटआउट रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.