गजाधर मंडल ने भवन निर्माण की नौकरी में पीट दिए 16 प्लॉट्स, कैश और जूलरी अलग, जानिए क्या-क्या मिला?

Updated on 17-12-2025 01:19 PM
पटना: बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने जब एक अफसर के घर छापा मारा तो उम्मीद से अधिक अवैध संपत्ति के बारे में पता चला। वो अफसर हैं गजाधर मंडल जो भवन निर्माण विभाग (गुणवत्ता अनुश्रवण-उत्तर) के निदेशक हैं। गजाधर मंडल दरभंगा में पोस्टेड हैं। छापेमारी में उनके निवास और बाकी जगहों से 3,41,81 हजार रुपयों के 16 जमीनों के दस्तावेज मिले हैं।

काली कमाई के कुबेर!

यही नहीं गजाधर मंडल और उनकी पत्नी के नाम से 30.80 लाख रुपयों के फिक्स डिपोजिट-शेयर, 8 लाख रुपयों के सोना-चांदी की जूलरी और कैश 1 लाख 88 हजार 00 रुपये सीज किए गए हैं। इसके अलावा आरोपी गजाधर मंडल ने एलआईस और हेल्थ इंश्योरेंस में भी निवेश कर रखा था। इसकी भी जांच की जा रही है। आपको बता दें कि 16 दिसंबर को SVU ने गजाधर मंडल के पटना और भागलपुर के 4 ठिकानों पर सुबह-सुबह रेड की थी।

गजाधर मंडल के पास मिला मोटा माल!

गजाधर मंडल के भागलपुर में पीरपैंती के बाखरपुर में मौजूद घर, भागलपुर के सबौर में गंगोत्री अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 302 और पटना के शास्त्रीनगर में निदेशक, गुणवत्ता अनुश्रवण (उत्तर) भवन निर्माण विभाग के दफ्तर सह सेंट्रल लैब बिल्डिंग और पटना के ही AG कॉलोनी में उषा रेजिडेंसी वाले फ्लैट में भी रेड की गई। गजाधर मंडल के खिलाफ इस कार्रवाई से पहले एसवीयू थाने में उनके खिलाफ के खिलाफ आय से 2,82,61 हजार रुपयों से अधिक संपत्ति नाजायज तौर तरीकों से कमाने के आरोप में केस नंबर 27/2025 दर्ज की गई थी।

जानिए क्या कहा ADG ने

एक अखबार के अनुसार एसवीयू के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पंकज कुमार दराद के अनुसार केस दर्ज किए जाने के बाद DSP बिन्देश्वर प्रसाद को इस केस का इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर बनाया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि गजाधर ने सरकारी नौकरी में रहते हुए नाजायज तरीके से पैसा और संपत्ति बनाई है। वो उनके वेतन और बाकी इनकम सोर्स के मुकाबले बहुत ही ज्यादा है। एसवीयू की रेड में मिले 16 प्लॉट के डॉक्यूमेंट के हिसाब से इनमें से 6 गजाधर मंडल ने खुद के नाम पर जकि पत्नी के नाम पर 10 जमीन के प्लॉट खरीदे। इनमें से 12 तो कॉमर्शियल लैंड हैं। ये प्लॉट्स भागलपुर के जगदीशपुर, सबौर और गौराडीह में मौजूद हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.