भारत से लेकर इंडोनेशिया तक... राफेल विमानों की दुनिया दीवानी, फ्रांस के पास 533 का महाऑर्डर, अमेरिकी F-35 को चुनौती

Updated on 13-10-2025 12:34 PM
पेरिस: फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने इस हफ्ते घोषणा की है, कि उसने 300वें राफेल लड़ाकू विमान का उत्पादन पूरा कर लिया है। जो फ्रांस के लिए एक मील का पत्थर है। सबसे खास बात ये है कि डॉसॉल्ड कंपनी के पास अब फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया और सर्बिया जैसे देशों से कुल 533 विमानों के ऑर्डर मिले हुए हैं और उसने 300वां राफेल फाइटर जेट बना लिया है। कंपनी ने इसे एक उपलब्धि बताया है। अमेरिकी एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट के बाद शायद राफेल, पिछले दो दशकों में सबसे ज्यादा बिकने वाला विमान बन गया है। डसॉल्ट एविएशन ने 400 से ज्यादा स्थानीय कंपनियों को शामिल करते हुए एक इंडस्ट्रियल नेटवर्क डेवलप किया है, जिससे उसने घरेलू एयरोस्पेस नेटवर्क को काफी ज्यादा मजबूत बना लिया है।

डसॉल्ट के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि "300वें राफेल का उत्पादन कुछ दिन पहले पूरा हुआ है। यह उपलब्धि इस लड़ाकू विमान के ऑपरेशन, औद्योगिक और व्यावसायिक कामयाबी को दर्शाती है। राफेल अपनी श्रेणी में सबसे घातक, बहुमुखी और प्रभावी कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसने फ्रांस की रक्षा संप्रभुता को मजबूत किया है।” कंपनी ने यह भी साफ किया है कि आने वाले वर्षों में इसकी उत्पादन दर बढ़ाने की योजना तैयार है, ताकि बढ़ते अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर्स को समय पर पूरा किया जा सके। फिलहाल कंपनी के पास 233 राफेल फाइटर जेट के ऑर्डर और हैं, जिनका प्रोडक्शन करना बाकी है।
फ्रांस के पास राफेल फाइटर जेट का महाऑर्डर
डसॉल्ट एविएशन ने 300वां राफेल बनाने की उपलब्धि पर घोषणा की है कि वो अपने प्रोडक्शन लाइन को हर महीने चार विमानों तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। ताकि सर्बिया जैसे नए ग्राहकों को समय पर राफेल की आपूर्ति संभव हो पाए। सर्बिया ने जून 2025 में 12 राफेल विमानों की खरीद के लिए 1.9 बिलियन यूरो के ऋण को मंजूरी दी थी। वहीं, भारत के साथ दसॉल्ट का सहयोग और गहरा होने की संभावना है। कंपनी, भारत में लोकल प्रोडक्शन यूनिट स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसका मकसद मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही राफेल फाइटर जेट का उत्पादन करना है। भारतीय वायुसेना पहले से ही 36 राफेल जेट संचालित कर रही है और अब 114 नए फाइटर जेट्स की खरीद पर विचार चल रहा है। रिपोर्ट है कि भारतीय वायुसेना ने रक्षा मंत्रालय को 114 नये राफेल के लिए प्रस्ताव भेजा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, डसॉल्ट एविएशन ने राफेल F-5 के डेवलपमेंट की भी पुष्टि कर दी है, जो पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट होगा। ये आने वाले दशक में फ्रेंच एयर एंड स्पेस फोर्स की रीढ़ बनेगा। इस नए मॉडल में एडवांस M88 T-REX इंजन लगाए जाएंगे, जो लगभग 9 मीट्रिक टन थ्रस्ट उत्पन्न करेंगे। यह राफेल में लगे मौजूदा इंजन से करीब 20% ज्यादा शक्ति देगा। इससे न सिर्फ विमान की रेंज और पेलोड क्षमता बढ़ेगी, बल्कि इसे भविष्य के एयर कॉम्बैट ऑपरेशन्स के लिए और उपयुक्त बनाया जाएगा। फिलहाल राफेल-F4 का प्रोडक्शन चल रहा है और अगर भारत के साथ सौदा होता है तो एफ-4 का ही सौदा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.