भारत को चीन के हाथों खोने से मोदी मेरे दोस्त तक... ट्रंप के कुछ घंटों में बयान बदलने का क्या मतलब, एक्सपर्ट ने समझाया

Updated on 06-09-2025 01:40 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के साथ रिश्ते पर की गई टिप्पणियां चर्चा में है। ट्रंप ने पहले कहा कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। इसके एक दिन बाद शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप के तेवर बदल गए। ट्रंप ने भारत-अमेरिका के रिश्तों को खास बताते हुए कहा कि पीएम मोदी हमेशा उनके दोस्त रहेंगे। ट्रंप के इस रुख पर लेखक और विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने प्रतिक्रिया दी है। चेलानी का मानना है कि ट्रंप ने भारत के साथ रिश्ते को अहमियत देते हुए रास्ता निकालने का संकेत दिया है।

चेलानी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'ट्रंप ने भारत को चीन के हाथों खो देने की बात कही फिर मोदी से रिश्ते पर जोर दिया। उनकी चेतावनी से यह आश्वस्त करने तक कि अमेरिका और भारत के बीच एक खास रिश्ता है, विदेश नीति के प्रति उनके सहज लेन-देन वाले दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस तरह के शिफ्ट उन्हें एक साथ कई सुनने वालों को संबोधित करने का मौका देती है। अपने घरेलू आधार को मजबूत करते हुए वह प्रमुख सहयोगियों से संबंध रखने की कोशिश में हैं।'

यही ट्रंप का स्टाइल

चेलानी आगे कहते हैं, 'डोनाल्ड ट्रंप के बयानों में विरोधाभास नए नहीं हैं। ये ट्रंप की राजनीतिक शैली की पहचान हैं। उनके मैसेज मीडिया के नजरिए, प्रभाव और सार्वजनिक बातचीत पर हावी होने की जरूरत से प्रेरित होते हैं। ट्रंप के स्टाइल में एक दिन की सख्त बातचीत को अगले दिन बिना किसी परवाह वापस लिया जा सकता है। भारत के मामले में यह चेतावनी सार्वजनिक दबाव की रणनीति के रूप में आई और फिर दोस्ती की बात ने उन्हें कमजोर नजर आए बिना तनाव कम करने में मदद की।
जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट वेलिना चाकारोवा ने ट्रंप के बयान पर एक्स पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'ट्रंप ने अमेरिका और ड्रैगनबियर (चीन-रूस) के बीच शीत युद्ध 2.0 को आधिकारिक तौर पर मान्यता दे दी है। यह दोहरी संबद्धता भारत के लिए एक मौका है। यह भारत को अमेरिका और ड्रैगनबियर के बीच शीत युद्ध 2.0 कापुल-निर्माता बनाती है। इसका मतलब है कि मोदी और ट्रंप जल्दी ही कोई ना कोई रास्ता निकाल ही लेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.