अर्श से फर्श पर 'हिटमैन', 155 रन ठोकने के बाद पहली ही गेंद पर आउट हुए रोहित शर्मा, मायूस होकर स्टेडियम से लौटने लगे फैंस

Updated on 26-12-2025 01:25 PM
जयपुर: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट फेज मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पिछले मैच में सिक्किम के खिलाफ महज 94 गेंदों में 155 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा इस बार अपना खाता भी नहीं खोल सके। उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा गोल्डन डक का शिकार हुए, जिससे न केवल मुंबई की टीम को बड़ा झटका लगा, बल्कि स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस का दिल भी टूट गया।

देवेंद्र सिंह बोरा का जादुई स्पैल

मैच की शुरुआत में सबकी निगाहें रोहित शर्मा पर टिकी थीं। हालांकि, उत्तराखंड के तेज गेंदबाज देवेंद्र सिंह बोरा ने पहले ही ओवर में इतिहास रच दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने एक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर डीप फाइन लेग की तरफ चली गई। वहां तैनात फील्डर जगमोहन नगरकोटी ने कैच पकड़ने में थोड़ी मशक्कत की और एक पल के लिए लगा कि गेंद हाथ से फिसल जाएगी, लेकिन उन्होंने इसे सफलतापूर्वक लपक लिया। रोहित शर्मा को पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटता देख पूरा स्टेडियम सन्न रह गया।

155 से शून्य का सफर

रोहित शर्मा की यह पारी उनके पिछले मैच के प्रदर्शन के बिल्कुल उलट थी। बुधवार को उन्होंने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए शानदार शतक जड़ा था, लेकिन शुक्रवार को वह एक रन बनाने के लिए भी तरस गए। उनके इस विकेट के साथ ही मुंबई का पहला विकेट मात्र 4 रन के स्कोर पर गिर गया। जहां पिछले मैच में रोहित की बल्लेबाजी ने फैंस को जोश से भर दिया था, वहीं इस शून्य ने मुंबई के बल्लेबाजी क्रम पर दबाव बना दिया।

स्टेडियम में पसरा सन्नाटा

जयपुर के क्रिकेट फैंस खास रूप से हिटमैन को लाइव बल्लेबाजी करते देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे। जैसे ही रोहित शर्मा आउट होकर पवेलियन की ओर जाने लगे, दर्शकों के बीच मायूसी साफ देखी गई। रोहित के जल्दी आउट होने का असर यह हुआ कि कई प्रशंसक मैच खत्म होने का इंतजार किए बिना ही धीरे-धीरे स्टेडियम से बाहर निकलने लगे। स्टेडियम में जो शोर और उत्साह मैच शुरू होने से पहले था, वह रोहित के आउट होने के बाद पूरी तरह गायब हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.