हाइट का मजाक बनने से लेकर पैरालंपिक गोल्ड तक... इनकम टैक्स इंस्पेक्टर नवदीप सिंह की कहानी

Updated on 10-09-2024 01:11 PM
नई दिल्ली: पेरिस पैरालंपिक 2024 भारत के लिए शानदार रहा। भारत ने इस पैरालंपिक में कुल 29 मेडल जीते, जिसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। F41 जैवलिन थ्रो में भारत के एथलीट नवदीप सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। हालांकि पहले उन्होंने सिल्वर ही जीता था। लेकिन गोल्ड मेडल जीतने वाले इरानी एथलीट को फ्लैग विवाद के बाद डिसक्वालीफाई कर दिया गया, जिसके चलते नवदीप को गोल्ड मेडल दिया गया। आइये ऐसे में भारत को 7वां गोल्ड मेडल जिताने वाले नवदीप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हैं नवदीप सिंह

हमने आईएएस ऑफिसर, आईआईटी ग्रेजुएट और पीएचडी वालों को भारत के लिए पैरालंपिक में पदक जीतते देखा है। लेकिन अब इस लिस्ट में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, भारत के लिए जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले पैरा एथलीट नवदीप सिंह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में बतौर इंस्पेक्टर काम कर रहे है। उनकी पोस्टिंग इस वक्त बेंगलुरु में चल रही है। बता दें कि नवदीप का जन्म जाट तोमर मिडल क्लास फैमिली में हुआ था।

छोटी हाइट के साथ पैदा हुए थे

23 साल के नवदीप सिंह छोटी हाइट के साथ ही पैदा हुए थे। वह 4 फीट 4 इंच के हैं। उनको छोटी हाइट को लेकर कुछ लोग चिढ़ाया भी करते थेय़। हालांकि इससे उनका हौसला नहीं टूटा। नवदीप ने कभी हार नहीं मानी और एथलेटिक्स के लिए अपना जुनून जारी रखा। नवदीप ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री वेंकटेश्वरा कॉलेज से बीए हिंदी (HONS) की पढ़ाई की है।

नवदीप सिंह ने जीते हैं काफी मेडल

स्पोर्ट्स नवदीप के खून में हमेशा से रहा है। उनके पिता नेशनल लेवल के रेसलर रह चुके हैं। 2017 में एशियन यूथ पैरा गेम्स में नवदीप ने गोल्ड जीता था। कुल मिलाकर नेशनल लेवल पर सिंह ने 5 गोल्ड मेडल जीते हैं। वहीं इंटरनेशनल लेवल पर भी उन्हें सफलता मिली है। सिर्फ पैरालंपिक ही नहीं बल्कि नवदीप ने वर्ल्ड ग्रैंड प्रिक्स 2021 में गोल्ड और वर्ल्ड चैंपियनशिप 2024 में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.