अल्लू अर्जुन से जूनियर NTR तक ने लाइन में खड़े होकर डाला वोट, जमकर हो रही तारीफ, चिरंजीवी और राजामौली भी पहुंचे
Updated on
13-05-2024 12:30 PM
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग आज 13 मई को 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशो में हो रही है। इसमें उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भी शामिल है। अब सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी लाइन्स लगी हैं। लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए पहुंच चुके हैं। साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए नजर आए। उसका वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर उनकी वाहवाही होने लगी।
जूनियर एनटीआर को हैदराबाद के जुबली हिल्स में स्थित पोलिंग बूथ पर देखा गया। जहां वह आम लोगों के साथ लाइन में खड़े हुए थे। उनके पीछे और आगे भी लोग थे और चारों तरफ कैमरे थे, जो उन्हें कैप्चर कर रहे थे। इसेक अलावा एक्टर के बॉडीगार्ड्स भी नजर आए, जो उनकी सुरक्षा में तैनात थे। नीले रंग की शर्ट और काले चश्मे में एक्टर अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे।
जूनियर एनटीआर ने वोट डालने के बाद फैन्स से कहा
वोट डालने के बाद पपाराजी के कहने के बाद जूनियर एनटीआर ने फोटो के लिए पोज दिया और हाथ में लगी स्याही को कैमरे में दिखाया। इस दौरान उनकी फैमिली भी साथ थी। जिन्होने फोटो क्लिक करवाई। इसके बाद जब एक्टर कार की तरफ जाने लगे तो उनसे फैन्स के लिए कुछ कहने को बोला गया। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'सभी को अपने वोट डालने के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। मुझे लगता है कि ये अच्छा मैसेज है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है।'
जूनियर एनटीआर की हुई तारीफ
जूनियर एनटीआर का वीडियो देखने के बाद लोगों ने जमकर उनकी तारीफ की। इन्हें 'विनम्र' बताया। साथ ही कहा कि वह मुंबई से देर रात ट्रैवल करके आए और सुबह उन्होंने 6 बजे उठकर वोट डाला। वह शाम को भी आ सकते थे लेकिन अपनै फैन्स को इनफ्लुएंस करने के लिए वह जल्दी आए।
अल्लू अर्जुन से लेकर एसएस राजामौली ने भी वोट डाला
जूनियर एनटीआर के आलावा इसी बूथ पर अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, एमएम कीरावनी,एसएस राजामौली भी पहुंचे थे। उन्होंने भी लाइन में लगकर वोट डाला। जिसका वीडियो सामने आया है। और इन्होंने भी मीडिया से बातचीत में लोगों से वोट डालने की अपील की। अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करने को कहा।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…