स्वतंत्रता उपहार नहीं, जिम्मेदारी है : विधायक नेताम

Updated on 14-08-2025 03:37 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रातः 8 बजे शासकीय नरहरदेव स्कूल, कांकेर के प्रांगण से जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एनएसएस, पीजी कॉलेज कांकेर के विद्यार्थी, पूर्व सैनिक, पुलिस के जवान एवं नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी तिरंगा हाथ में लिए देशभक्ति गीतों की धुन पर उत्साह और जोश के साथ दौड़ते नजर आए।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  आशाराम नेताम ने कहा कि स्वतंत्रता सिर्फ एक उपहार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना, अनुशासन का पालन करना और समाज में आपसी सौहार्द्र और भाईचारे का वातावरण बनाना होगा, तभी हम अपने देश की तरक्की में प्रत्येक नागरिक का वास्तविक साबित होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के प्रसार में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कलेक्टर  निलेश महादेव क्षीरसागर ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में स्वतंत्रता दौड़ हर वर्ष आयोजित की जाती है ताकि नई पीढ़ी को स्वतंत्रता के महत्व और इसे हासिल करने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का पुण्य स्मरण कराया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पूर्वजों ने कठिन संघर्ष और बलिदान से हमें आज़ादी दिलाई है, उसे अक्षुण्ण रखते हुए अपने कार्य में ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा रखनी चाहिए, ताकि देश-विदेश में जिले और प्रदेश का नाम रोशन हो। उन्होंने विद्यार्थियों से इस स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाये और अनुशासन का पालन करते हुए देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएं।स्वतंत्रता दौड़ शासकीय नरहरदेव स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर गांधी चौक होते हुए पुनः नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई।

कार्यक्रम में नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष  अरुण कौशिक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा सहित जिला खेल अधिकारी, पूर्व सैनिक और आम नागरिक शामिल रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.